लाइव न्यूज़ :

Weather updates: मध्य प्रदेश में येलो अलर्ट, बेमौसम बरसात जारी, तापमान गिरा, आकाशीय बिजली गिरने की संभावना

By शिवअनुराग पटैरया | Updated: June 10, 2020 19:23 IST

मौसम कार्यालय ने आगामी 24 घंटों के लिए राज्य के लिए येलो अलर्ट जारी करते हुुए गरज चमक के साथ बिजली गिरने और चमकने की संभावना बताई है. मौसम कार्यालय का कहना है कि इस दौरान तेज हवा भी चल सकती है.

Open in App
ठळक मुद्देअनूपपुर, डिंडोरी, दमोह, सागर जिलों में कहीं कहीं गरज चमक के साथ बिजली चमकने और गिरने की संभावना है. भोपाल,  उज्जैन, जबलपुर संभागों के जिलों में कुछ स्थानों पर रीवा, सागर, शहडोल, इंंदौर, ग्वालियर संभागों के जिलों कहीं कहीं वर्षा दर्ज की गई.छिंदवाड़ा चौरई, मऊ गंज, बीना, पांढुर्ना, पथरिया,  जबलपुर, नरसिंहपुर, बिछुआ, रेहली, तेदूखेड़ा 1 सेमी बरसात दर्ज की गई.

भोपालः मध्य प्रदेश में बेमौसम बरसात का सिलसिला चल रहा है. राज्य के विभिन्न स्थानों पर बेमौसम बरसात का यह का यह दौर आगामी कुछ दिन तक और चल सकता है.

मौसम कार्यालय ने आगामी 24 घंटों के लिए राज्य के लिए येलो अलर्ट जारी करते हुुए गरज चमक के साथ बिजली गिरने और चमकने की संभावना बताई है. मौसम कार्यालय का कहना है कि इस दौरान तेज हवा भी चल सकती है.

मौसम कार्यालय ने येलो अलर्ट जारी करते हुए कहा है कि आगामी 24 घंटों में  राज्य के इंदौर, उज्जैन, जबलपुर, भोपाल, होशंगाबाद, ग्वालियर संभागों के जिलों में व अनूपपुर, डिंडोरी, दमोह, सागर जिलों में कहीं कहीं गरज चमक के साथ बिजली चमकने और गिरने की संभावना है. इसके साथ ही कम समय के लिए तेज हवा चल सकती है.मध्य प्रदेश में पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश के भोपाल,  उज्जैन, जबलपुर संभागों के जिलों में कुछ स्थानों पर रीवा, सागर, शहडोल, इंंदौर, ग्वालियर संभागों के जिलों कहीं कहीं वर्षा दर्ज की गई. मौसम कार्यालय के अनुसार बीते 24 घंटों में पेटलाबाद 7, सैलाना 5, जौरा 3, रतलाम, चाचौंडा, बड़नगर, थांदला, गुलाना, मोहखेड़ा 2, सारंगपुर, गंजबासौदा, आष्टा, नीमच, बागली, सीहोर, शाजापुर, नरसिंहगढ़, जीरापुर, छिंदवाड़ा चौरई, मऊ गंज, बीना, पांढुर्ना, पथरिया,  जबलपुर, नरसिंहपुर, बिछुआ, रेहली, तेदूखेड़ा 1 सेमी बरसात दर्ज की गई.

राज्य में हो रही प्री-मानसून बरसात के कारण तापमान में कमी भी आई है. विभिन्न स्थानों पर हुई बरसात के कारण  रीवा, जबलपुर एवं भोपाल संभागों के जिलों में अधिकतम तापमान सामान्य से कम तथा शेष संभागों के जिलों में सामान्य रहा. प्रदेश में सर्वाधिक अधितम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस दतिया एवं नौगाव मेंं दर्ज किया गया.

मौसम कार्यालय के अनुसार आगामी 24 घंटों में इंदौर, उज्जैन संभागों के जिलों में   कुछ स्थानों पर वर्षा या गरज चमक के साथ बौछारें पड़ सकती है. इसके साथ ही जबलपुर, भोपाल, होशंगाबाद, ग्वालियर संभागों के जिलों में व अनूपपुर, डिंडोरी, दमोह, सागर जिलों में कहीं कहीं वर्षा या गरज चमक के साथ बौछारें पड़ सकती हैं.

टॅग्स :मौसममौसम रिपोर्टमध्य प्रदेशभोपालग्वालियरइंदौरभारतीय मौसम विज्ञान विभाग
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

कारोबार1 अप्रैल को झटका, मध्य प्रदेश में दूध महंगा, 2-4 रुपये प्रति लीटर का इजाफा?

भारतWeather Updates: पश्चिमी विक्षोभ के बावजूद जम्मू-कश्मीर में मार्च का महीना गुजरा सूखा, 34 फीसदी दर्ज हुई गिरावट

कारोबारविश्वनाथ मंदिर और महाकालेश्वर मंदिर ट्रस्ट के बीच एमओयू, सीएम मोहन यादव बोले- नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आगे बढ़ रहा देश

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए