लाइव न्यूज़ :

जम्मू कश्मीर में मौसम ने मचाई तबाही, स्थगित की गई अमरनाथ यात्रा

By सुरेश एस डुग्गर | Updated: July 28, 2022 15:01 IST

डीसी जम्मू ने चिनाब के बढ़ते जलस्तर को देखते हुए अलर्ट जारी कर सभी लोगों को दरिया से दूर रहने की हिदायत दी है। वहीं चिनाब के आसपास बसे रिहायशी इलाकों में रहने वाले लोगों को भी सचेत कर दिया गया है। ये लोग भी दरिया पर नजर रखे हुए हैं। अगर जलस्तर खतरे के निशान को पार कर जाता है, तो ये सुरक्षित जगहों की ओर रुख कर लेंगे।

Open in App
ठळक मुद्देजिला रामबन में भी बारिश की वजह से भारी भूस्खलन हुआ है।मौसम साफ होने तक हाईवे पर वाहनों की आवाजाही को बंद कर दिया गया है।ट्रैफिक विभाग से मिली जानकारी के अनुसार मौसम साफ होते ही हाईवे को साफ करने का काम शुरू कर दिया जाएगा।

जम्मू: खराब मौसम की वजह से चल रही अमरनाथ यात्रा स्थगित कर दी गई है। जम्मू से रवाना होने वाले श्रद्धालुओं के जत्थे को भी फिलहाल मौसम साफ होने तक रोक दिया गया है। मौसम विभाग ने भी अलर्ट जारी करते हुए लोगों से पहाड़ी इलाकों का रूख न करने की हिदायत दी है। जम्मू संभाग के पहाड़ी इलाकों में रात से हो रही बारिश की वजह से चिनाब दरिया का जलस्तर खतरे के निशान तक पहुंच गया है। 

डीसी जम्मू ने चिनाब के बढ़ते जलस्तर को देखते हुए अलर्ट जारी कर सभी लोगों को दरिया से दूर रहने की हिदायत दी है। वहीं चिनाब के आसपास बसे रिहायशी इलाकों में रहने वाले लोगों को भी सचेत कर दिया गया है। ये लोग भी दरिया पर नजर रखे हुए हैं। अगर जलस्तर खतरे के निशान को पार कर जाता है, तो ये सुरक्षित जगहों की ओर रुख कर लेंगे।

जिला रामबन में भी बारिश की वजह से भारी भूस्खलन हुआ है। मौसम साफ होने तक हाईवे पर वाहनों की आवाजाही को बंद कर दिया गया है। हाईवे बंद व रात से हो रही बारिश की वजह से जम्मू आधार शिविर से पवित्र गुफा की ओर रवाना होने वाले बाबा अमरनाथ यात्रा के जत्थे को रोक दिया गया है। ट्रैफिक विभाग से मिली जानकारी के अनुसार मौसम साफ होते ही हाईवे को साफ करने का काम शुरू कर दिया जाएगा।

इस बीच मध्य कश्मीर के जिला गांदरबल के कुल्लन गुंड इलाके में बारिश के कारण हुए ताजा भूस्खलन के बाद श्रीनगर-लेह राजमार्ग को भी वाहनों की आवाजाही के लिए बंद कर दिया गया। हालांकि कुल्लन लिंक रोड से ट्रैफिक को डायवर्ट किया गया है। वहीं कश्मीर को छोड़ने वाली मुगल रोड पर फिलहाल वाहनों की आवाजाही सुचारू रूप से जारी है।

टॅग्स :अमरनाथ यात्राजम्मू कश्मीर
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारतअमरनाथ यात्रा पर पहलगाम नरसंहार की परछाई?, सुरक्षा सबसे बड़ी चिंता, 29 जून को पूजा और 17 जुलाई से शुरू?

भारतJammu-Kashmir: पाक की ओर से जम्मू सीमा पर गोलीबारी, भारतीय रिमोटली पायलटेड एयरक्राफ्ट पर हमले की कोशिश नाकाम

भारत अधिक खबरें

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण