लाइव न्यूज़ :

दिल्ली-NCR में भारी बारिश, सड़कों पर भारी ट्रैफिक जाम, जनजीवन हुआ अस्त-व्यस्त

By स्वाति सिंह | Updated: July 26, 2018 08:05 IST

मौसम विभाग की मानें तो उत्तर प्रदेश के लगभग इलाकों में बारिश होनी है। वहीं इसके चलते तापमान में तीन से चार डिग्री सेल्सियस तक की कमी दर्ज की कई है।

Open in App

नई दिल्ली, 26 जुलाई: दिल्ली एनसीआर में अब मौसम ने अपना रुख बदला है। यहां गुरुवार सुबह से से भारी बारिश हो रही है। इसके चलते जन जीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त हो गया है। चौराहों, बस्तियों, कालोनियों, और सड़कों जहां भी नजर दौड़ाएं सिर्फ पानी ही पानी नजर आ रहा है। वहीं बारिश की वजह से सड़कों पर जगह-जगह जाम लगा हुआ है।  इसके चलते ऑफिस जाने वालों को परेशानी हो रही है। 

मौसम विभाग ने भी दिल्ली-एनसीआर, उत्तर प्रदेश, बिहार और देश के कई इलाकों में बारिश की चेतावनी जारी की है। इसके चलते तापमान में तीन से चार डिग्री सेल्सियस तक की कमी दर्ज की कई है।  27 जुलाई के बाद मानसून के रफ्तार पकड़ने की उम्मीद जताई है। मौसम विभाग का कहना है कि पश्चिमी विक्षोभ के असर से तेज बारिश होने की उम्मीद है। भारी बारिश के चलते कई इलाकों में सड़कों पर अब भी घुटनों तक पानी भर हुआ है। जिसके चलते सड़क मार्गों पर यातायात जमकर प्रभावित हो रहा है।

ये भी पढ़ें: कारगिल विजय दिवस: पाकिस्तान को चौथी बार युद्ध में मिली भारत से हार, चार जवानों को मिला परमवीर चक्र

वहीं, मौसम विभाग ने उत्तराखंड में भी भारी बारिश की चेतावनी दी है, साथ ही अलर्ट भी जारी किया है। मौसम विभाग के मुताबिक राज्य में बादल फटने का आसार है। बादल फटने की आसार की वजह से राज्य में अलर्ट जारी किया गया है और लोगों को सर्तक रहने को कहा गया है। मौसम विभाग के निदेशक बिक्रम सिंह ने रेड अलर्ट के माध्यम से चेतावनी जारी की है। बारिश अगर शुरू होगी तो ये सिलसिला 7-8 दिन तक चल सकती है।

ये भी पढ़ें: कारगिल विजय दिवस: मशहूर शायरों के इन 10 शेरों से दें शुभकामनाएँ

इसके साथ ही मौसम विभाग ने गोवा, मध्य प्रदेश और दक्षिणी गुजरात में भारी बारिश की आशंका जताते हुए अलर्ट जारी किया है जबकि कर्नाटक और तमिलनाडु में भारी बारिश होने का अनुमान लगाया है।

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों के लिए यहाँ क्लिक करे. यूट्यूब चैनल यहाँ सब्सक्राइब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट

टॅग्स :मौसमउत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर