लाइव न्यूज़ :

Weather Updates: दिल्ली में तापमान 5.3 डिग्री, पंजाब-हरियाणा में बुरा हाल, सीकर सबसे ठंडा स्थान रहा, न्यूनतम तापमान 0.5 डिग्री सेल्सियस, जानें अपने शहर का हाल

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 25, 2022 15:14 IST

Weather Updates: भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के मुताबिक, राष्ट्रीय राजधानी में रविवार सुबह मध्यम स्तर का कोहरा छाया रहा, जबकि कुछ स्थान शीत लहर की चपेट में रहे।

Open in App
ठळक मुद्देरिज क्षेत्र में न्यूनतम तापमान तीन डिग्री सेल्सियस, जबकि आयानगर में 3.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दिल्ली में रविवार को अधिकतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस के आसपान रहने के आसार हैं।सीकर सबसे ठंडा स्थान रहा, जहां न्यूनतम तापमान 0.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

Weather Updates: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में रविवार सुबह को न्यूनतम तापमान 5.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से तीन डिग्री कम है। सफदरजंग स्थित मौसम कार्यालय ने यह जानकारी दी। कार्यालय ने कहा कि दिल्ली में रविवार सुबह साढ़े आठ बजे सापेक्षिक आर्द्रता 97 प्रतिशत दर्ज की गई, जबकि दृश्यता 600 मीटर रही।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के मुताबिक, राष्ट्रीय राजधानी में रविवार सुबह मध्यम स्तर का कोहरा छाया रहा, जबकि कुछ स्थान शीत लहर की चपेट में रहे। आईएमडी के अनुसार, रिज क्षेत्र में न्यूनतम तापमान तीन डिग्री सेल्सियस, जबकि आयानगर में 3.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

विभाग ने बताया कि दिल्ली में रविवार को अधिकतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस के आसपान रहने के आसार हैं। राजस्थान में शनिवार रात सीकर सबसे ठंडा स्थान रहा, जहां न्यूनतम तापमान 0.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम विभाग ने रविवार को बताया कि प्रदेश के करौली में शनिवार रात पारा 0.7 डिग्री सेल्सियस तक लुढ़क गया, जबकि नागौर में न्यूनतम तापमान 1.7 डिग्री, चूरू में 2.5 डिग्री, बीकानेर में 3.4 डिग्री, पिलानी (झुंझुनू) में 3.9 डिग्री, अलवर में 4.0 डिग्री, वनस्थली (टोंक) में 4.7 डिग्री, भीलवाड़ा में 5.0 डिग्री, अन्ता (बारां) में 5.3 डिग्री और श्रीगंगानगर में 5.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

वहीं, सिरोही में न्यूनतम तापमान 6.0 डिग्री सेल्सियस से ऊपर, जबकि कोटा में 11.0 डिग्री सेल्सियस से नीचे रहा। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे के दौरान राजस्थान में शीतलहर का पूर्वानुमान जताया है। पंजाब और हरियाणा के अधिकतर स्थानों पर रविवार को कड़ाके की ठंड पड़ी और बठिंडा सबसे ठंडा स्थान रहा। मौसम विभाग के अनुसार, पंजाब और हरियाणा के कई हिस्सों में घना कोहरा छाया रहा।

पंजाब में बठिंडा का न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री कम तीन डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अमृतसर में चार डिग्री सेल्सियस तापमान रहा, जबकि पंजाब के औद्योगिक केंद्र लुधियाना में तापमान 5.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पठानकोट, फरीदकोट और गुरदासपुर में न्यूनतम तापमान क्रमश: 6, 4.6 और 5.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

पंजाब और हरियाणा की साझा राजधानी केंद्रशासित प्रदेश चंडीगढ़ में न्यूनतम तापमान 6.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हरियाणा के हिसार में न्यूनतम तापमान 3.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अंबाला में न्यूनतम तापमान 6.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि नारनौल, रोहतक, भिवानी और सिरसा में न्यूनतम तापमान क्रमश: 4.2, 5.8, 5.3 और 6.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

कश्मीर घाटी में ठंड बढ़ी, कई जगहों पर मौसम का सबसे कम तापमान दर्ज

कश्मीर में न्यूनतम तापमान जमाव बिंदु से कई डिग्री नीचे गिर गया है और शनिवार को कई जगहों पर मौसम की सबसे सर्द रात दर्ज की गई। अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी। मौसम विभाग के कार्यालय ने बताया कि इस साल घाटी में क्रिसमस शुष्क, लेकिन ठंडा रहा। हालांकि, अगले हफ्ते बारिश की संभावना है।

अधिकारियों के मुताबिक, शनिवार की रात न्यूनतम तापमान जमाव बिंदु से कई डिग्री नीचे चला गया और गुलमर्ग को छोड़कर पूरी घाटी में सामान्य से नीचे रहा। उन्होंने कहा कि कड़ाके की ठंड की वजह से कई इलाकों में पानी की आपूर्ति करने वाले पाइप जम गए हैं, और साथ ही डल झील का अंदरूनी हिस्सा भी जम गया है।

अधिकारियों ने कहा कि श्रीनगर में न्यूनतम तापमान शून्य से 5.8 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। उन्होंने बताया कि शहर में यह इस मौसम की अब तक की सबसे सर्द रात रही। अधिकारियों ने कहा कि पहलगाम में न्यूनतम तापमान शून्य से सात डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया, जो इस मौसम में अब तक का सबसे कम तापमान है।

वहीं, उत्तरी कश्मीर के बारामूला जिले के गुलमर्ग में न्यूनतम तापमान शून्य से 5.6 डिग्री सेल्सियस नीचे रिकॉर्ड किया गया। अधिकारियों के अनुसार, कुपवाड़ा जिले में न्यूनतम तापमान शून्य से छह डिग्री सेल्सियस, जबकि काजीगुंड में शून्य से पांच डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। वहीं, कोकेरनाग में न्यूनतम तापमान शून्य से 2.2 डिग्री सेल्सियस नीचे रहा।

मौसम कार्यालय ने सोमवार तक जम्मू-कश्मीर में ज्यादातर शुष्क मौसम रहने का अनुमान जताया है, जिसके बाद 30 दिसंबर तक केंद्र-शासित प्रदेश में आमतौर पर बादल छाए रहने की संभावना है, साथ ही ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बर्फबारी हो सकती है। मौसम कार्यालय ने कहा कि न्यूनतम तापमान में मामूली सुधार होगा, जिससे 26 से 31 दिसंबर तक ठंड और शुष्क मौसम से कुछ राहत मिलेगी।

कश्मीर वर्तमान में ‘चिल्लई-कलां’ की चपेट में है। 40 दिनों की कड़ाके की सर्दियों की अवधि के दौरान क्षेत्र में शीत लहर चलती है और तापमान में काफी गिरावट आती है, जिससे घाटी के कई हिस्सों में जलस्रोतों के साथ-साथ पाइप लाइन भी जम जाती हैं। इस अवधि में बर्फबारी की संभावना सबसे अधिक होती है और बर्फ भी सबसे ज्यादा गिरती है।

अधिकांश क्षेत्रों, विशेष रूप से ऊंचाई वाले क्षेत्रों में भारी बर्फबारी होती है। ‘चिल्लई-कलां’ की अवधि 21 दिसंबर से शुरू होती है और 30 जनवरी को समाप्त होती है। इसके बाद 20 दिनों की ‘चिल्लई-खुर्द’ (मध्यम ठंड) और 10 दिनों की ‘चिल्लई-बच्चा’ (छोटी ठंड) अवधि आती है।

टॅग्स :मौसमभारतीय मौसम विज्ञान विभागदिल्लीNCRपंजाबहरियाणाजम्मू कश्मीरमौसम रिपोर्टकोहरा
Open in App

संबंधित खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील