लाइव न्यूज़ :

जानिए मौसम अपडेटः येलो अलर्ट, मध्य प्रदेश के 19 जिलों में भारी बरसात की चेतावनी

By शिवअनुराग पटैरया | Updated: August 3, 2020 16:50 IST

पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश के शहडोल, जबलपुर, होशंगाबाद, भोपाल संभागों के जिलो में अनेक स्थानों पर, इंदौर एवं ग्वालियर संभागों के जिलो में कुछ स्थानों पर व शेष संभागों के जिलों में कहीं-कहीं वर्षा दर्ज की गई.

Open in App
ठळक मुद्देसिलवानी में 5, नलखेड़ा, हरसौद, नरसिंधगढ़,गोटेगांव एवं हट्टा में 4, सिहोरा, खिरकिया, बिना में 3, रीटी में 2 सेमी बरसात दर्ज की गई.मौसम विभाग ने आगामी 24 घंटों में  जबलपुर, होशंगाबाद, इंदौर एवं चंबल संभागों के जिलों में अधिकांश स्थानों पर वर्षा या गरज चंमक के साथ बौदारे पड़ सकती है.भोपाल संभागों के जिलों में तथा नीमच एवं मंदसौर जिलों में कुछ स्थानों पर वर्षा या गरज चमक के साथ बौछारे पड़ सकती है. 

भोपालः मौसम विभाग ने राज्य के 19 जिलों में भारी बरसात की चेतावनी देते हुए रेड अलर्ट जारी किया है. इसके साथ ही 2 संभागों के जिलों के साथ ही 2 अन्य जिलों में बिजली चमकने और गिरने की चेतावनी दी है.

पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश के शहडोल, जबलपुर, होशंगाबाद, भोपाल संभागों के जिलो में अनेक स्थानों पर, इंदौर एवं ग्वालियर संभागों के जिलो में कुछ स्थानों पर व शेष संभागों के जिलों में कहीं-कहीं वर्षा दर्ज की गई.

बीते 24 घंटों में राज्य के  गंजबासौदा और सिवनी में 7, मुलताई में 6, सोंधा और सिलवानी में 5, नलखेड़ा, हरसौद, नरसिंधगढ़,गोटेगांव एवं हट्टा में 4, सिहोरा, खिरकिया, बिना में 3, रीटी में 2 सेमी बरसात दर्ज की गई.

मौसम विभाग ने आगामी 24 घंटों में  जबलपुर, होशंगाबाद, इंदौर एवं चंबल संभागों के जिलों में अधिकांश स्थानों पर वर्षा या गरज चंमक के साथ बौछारे पड़ सकती है. इसके साथ ही रीवा, शहडोल एवं सागर संभागों के जिलो में अनेक स्थानों पर वर्षा या गरज चमक के साथ बौछारे पड़ सकती है. इसके साथ ही ग्वालियर एवं भोपाल संभागों के जिलों में तथा नीमच एवं मंदसौर जिलों में कुछ स्थानों पर वर्षा या गरज चमक के साथ बौछारे पड़ सकती है. 

मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी करते हुए चेतावनी दी है कि आगामी 24 घंटों में सागर, छतरपुर, पन्ना, टीकमगढ़, दमोह, उमरिया, कटनी, जबलपुर, मंडला, बैतूल, हरदा, खंडवा, खरगौन, धार, इंदौर, देवास, दतिया, मुरैना, भिण्ड जिलों में कहीं-कहीं भारी वर्षा हो सकती है. इसके साथ ही भोपाल, होशंगाबाद संभागों के जिलों में तथा खण्डवा, खरगौन जिलों में कहीं-कहीं गरज चंमक के साथ बिजली चमकने, गिरने की संभावना है. 

टॅग्स :भारतीय मौसम विज्ञान विभागमौसममौसम रिपोर्टमध्य प्रदेशभोपाल
Open in App

संबंधित खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

कारोबार1 अप्रैल को झटका, मध्य प्रदेश में दूध महंगा, 2-4 रुपये प्रति लीटर का इजाफा?

भारतWeather Updates: पश्चिमी विक्षोभ के बावजूद जम्मू-कश्मीर में मार्च का महीना गुजरा सूखा, 34 फीसदी दर्ज हुई गिरावट

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए