लाइव न्यूज़ :

दिल्ली में भीषण शीतलहर, आज के लिए येलो अलर्ट, पंजाब सहित राजस्थान और हरियाणा में कड़ाके की सर्दी

By विनीत कुमार | Updated: December 20, 2021 12:20 IST

दिल्ली में 22 दिसंबर से लोगों को कंपकंपाती सर्दी से कुछ राहत मिलने की उम्मीद मौसम विभाग ने जताई है। दिल्ली में 24 और 25 दिसंबर को बूंदाबांदी के भी आसार हैं।

Open in App
ठळक मुद्देदिल्ली में भीषण शीतलहर के बीच सोमवार के लिए 'येलो अलर्ट' जारी किया है।दिल्ली में 24 और 25 दिसंबर को बूंदाबांदी के भी आसार हैं, पर 21 दिसंबर के बाद सर्दी से कुछ राहत मिलने की उम्मीद। उत्तराखंड के लिए भी 18 से 21 दिसंबर के लिए येलो अलर्ट, राजस्थान सहित पंजाब, हरियाणा और जम्मू-कश्मीर में बढ़ी ठंड।

नई दिल्ली: देश की राजधानी दिल्ली समेत उत्तर भारत का ज्यादातर हिस्सा शीतलहर के प्रकोप में आ चुका है। दिल्ली में इस सीजन में पहली बार तापमान चार डिग्री से नीचे पहुंच गया है। 

मौसम विभाग (आईएमडी) ने बताया कि दिल्ली के सफदरजंग में रविवार सुबह पारा जरूर 4.6 डिग्री सेल्सियस रहा पर जाफरपुर में यह 3.3 और लोधी रोड में यह 3.6 डिग्री था।

यही नहीं मौसम विभाग ने दिल्ली में सोमवार के लिए 'येलो अलर्ट' भी जारी किया है। साथ ही दिल्ली में 24 और 25 दिसंबर को बूंदाबांदी के भी आसार हैं। वहीं, 21 दिसंबर के बाद से दिल्ली में सर्दी से कुछ राहत मिलने की उम्मीद है।

दिल्ली में 'येलो अलर्ट', क्या है इसके मायने?

आईएमडी विशेष चेतावनी जारी करने के लिए रंगों के नाम के कोड का इस्तेमाल करता है। इसके जरिए एक विशेष स्थान पर मौसम की स्थिति दर्शाने की कोशिश होती है।

येलो अलर्ट की चेतावनी गंभीर रूप से खराब मौसम का संकेत देती है। इससे यह भी पता चलता है कि मौसम आने वाले दिनों में और बिगड़ सकता है। ऐसे अलर्ट का मकसद किसी विशेष क्षेत्र में लोगों को सतर्क करना होता है। बाढ़ या भारी वर्षा के दौरान भी ऐसे अलर्ट जारी किए जाते हैं।

उत्तराखंड के लिए भी येलो अलर्ट

मौसम विभाह ने उत्तराखंड के लिए भी 18 से 21 दिसंबर के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। राज्य के कई स्थानों जैसे रानीचौरी, मुक्तेश्वर, मसूरी, पिथौरागढ़ और न्यू टिहरी में तापमान जीरो डिग्री के करीब दर्ज किया गया है।

वहीं, दिल्ली में सोमवार के दिन मौसम की बात करें तो दिन का तापमान 19 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। हवा की गति कम हुई है। इससे कुछ राहत मिलेगी। पूर्वानुमान के अनुसार राष्ट्रीय राजधानी में रात का तापमान 4 डिग्री के आसपास रहने की संभावना है।

राजस्थान, पंजाब में भी गिरा पारा

दिल्ली के अलावा उत्तर-पश्चिमी भारत के कई हिस्सों में तापमान शून्य के करीब दर्ज किया गया है। राजस्थान, पंजाब, हरियाणा और जम्मू-कश्मीर में दिन का तापमान सामान्य से कई डिग्री कम रहा।

पूर्वी राजस्थान के सीकर में शून्य से 2.5 डिग्री कम तापमान दर्ज किया गया। यह सामान्य से 8.5 डिग्री नीचे है। चुरू में तापमान शून्य से 2.6 डिग्री नीचे दर्ज किया गया जो सामान्य से 8.4 डिग्री कम है। ऐसे ही पंजाब के अमृतसर में 0.5 डिग्री तापमान दर्ज हुआ। बठिंडा में सामान्य से 3.5 डिग्री कम 0.1 डिग्री तापमान रहा।

टॅग्स :मौसम रिपोर्टदिल्ली-एनसीआरदिल्ली समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतWeather Updates: पश्चिमी विक्षोभ के बावजूद जम्मू-कश्मीर में मार्च का महीना गुजरा सूखा, 34 फीसदी दर्ज हुई गिरावट

भारतDelhi: भजनपुरा में घर में खड़ी बाइक में लगी आग, जान बचाने के लिए पहली मंजिल से कूदे 4 लोग, हुए घायल

भारतNoida International Airport: सिर्फ एक रनवे नहीं, गेम चेंजर है जेवर एयरपोर्ट; जानिए 10 बड़ी बातें

पूजा पाठRam Navami 2026: बिड़ला मंदिर से छतरपुर तक, दिल्ली-NCR में राम नवमी को होंगे भव्य आयोजन

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील