लाइव न्यूज़ :

मौसम का हालः आरेंज अलर्ट जारी, मध्य प्रदेश के जबलपुर एवं सागर सहित 13 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी

By शिवअनुराग पटैरया | Updated: August 18, 2020 16:00 IST

शहडोल, रीवा, जबलपुर, भोपाल, होशंगाबाद संभागों के जिलों में अधिकांश स्थानों पर इंदौर, ग्वालियर एवं सागर संभागों के जिलों में अनेक स्थानों पर व उज्जैन एवं चंबल संभागों के जिलो में कुछ स्थानों पर वर्षा दर्ज की गई.

Open in App
ठळक मुद्देपिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश के पूर्वी मध्य प्रदेश में मानसून सक्रिय तथा पश्चिमी मध्य प्रदेश में मानसून सामान्य रहा. ग्वालियर में 1.2, शिवनी में 4, उमरिया में 23.4, मंडला में 21, मल्लाजखंड़ में 150.3 मिली मीटर बरसात हुई.भोपाल, उज्जैन, इंदौर, होशंगाबाद, ग्वालियर एवं चंबल संभागों के जिलों में अधिकांश स्थानों पर वर्षा या गरज चंमक के साथ बौछारे पड़ सकती है.

भोपालः मौसम विभाग ने आरेंज अलर्ट जारी करते हुए कहा है कि आगामी 24 घंटों में राज्य के जबलपुर एवं सागर संभागों के जिलो में व विदिशा एवं रायसेन जिलों में कहीं-कहीं अतिभारी वर्षा हो सकती है.

इसके साथ ही मौसम विभाग ने राज्य के 13 जिलों में भारी बरसात की चेतावनी दी है। पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश के पूर्वी मध्य प्रदेश में मानसून सक्रिय तथा पश्चिमी मध्य प्रदेश में मानसून सामान्य रहा. शहडोल, रीवा, जबलपुर, भोपाल, होशंगाबाद संभागों के जिलों में अधिकांश स्थानों पर इंदौर, ग्वालियर एवं सागर संभागों के जिलों में अनेक स्थानों पर व उज्जैन एवं चंबल संभागों के जिलो में कुछ स्थानों पर वर्षा दर्ज की गई.

बीते 24 घंटोंं में राज्य के गुना में 47.5, खंडवा में 16, धार में 39.7, सीवनी में 3.6,  शाजापुर में 1, रतलाम में 2, सतना में 56, बैतूल में 33.4, सीधी में 25, टीकमगढ़ में 28, दमोह में 29, सागर में 26.6, भोपाल में 4.2, खजुराहो में 2.2, छिंदवाड़ा में 5.2, होशंगाबाद में 0.8, पचमढ़ी में 5, इंदौर में 6.5, रीवा में 12.4, जबलपुर में 12.2, रायसेन में 3.4, नौगांव में 1.2, ग्वालियर में 1.2, शिवनी में 4, उमरिया में 23.4, मंडला में 21, मल्लाजखंड़ में 150.3 मिली मीटर बरसात हुई.

मौसम विभाग ने आगामी 24 घंटों में   रीवा, शहडोल, सागर, जबलपुर, भोपाल, उज्जैन, इंदौर, होशंगाबाद, ग्वालियर एवं चंबल संभागों के जिलों में अधिकांश स्थानों पर वर्षा या गरज चंमक के साथ बौछारे पड़ सकती है.

मौसम विभाग ने आरेंज अलर्ट जारी करते हुए कहा है कि आगामी 24 घंटों में जबलपुर एवं सागर संभागों के जिलो में तथा विदिशा एवं रायसेन जिलों में कहीं-कहीं अतिभारी वर्षा हो सकती है. मौसम विभाग ने इसके साथ ही  चेतावनी देते हुए कहा कि अनूपपुर, उमरिया,डिंडोरी, खंडवा, खरगौन, अलीराजपुर, झाबुआ, सीहोर, होशंगाबाद, बैतूल, अशोकनगर, शिवपुरी, श्योपुरकला जिलों में कुछ स्थानों पर भारी वर्षा हो सकती है. 

टॅग्स :भारतीय मौसम विज्ञान विभागमौसममौसम रिपोर्टमध्य प्रदेशभोपालजबलपुरउज्जैनइंदौर
Open in App

संबंधित खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप