लाइव न्यूज़ :

मौसम अपडेटः मध्य प्रदेश में ऑरेंज अलर्ट जारी, आठ ज़िलों में भारी बरसात की चेतावनी

By शिवअनुराग पटैरया | Updated: August 13, 2020 14:54 IST

मौसम विभाग ने राज्य के 15 ज़िलों में भारी बरसात की चेतावनी देते हुए येलो अलर्ट जारी किया है. पिछले 24 घंटों के दौरान संपूर्ण मध्य प्रदेश में मानसून सक्रिय रहा व सभी संभागों के जिलो में अधिकांश स्थानों पर वर्षा दर्ज की गई.

Open in App
ठळक मुद्देगुनौर, बिछिया, कटनी, मलाजखंड, बैहर में 7, मझगवा, समनापुर, रानापुर, इछावर, थाडला में 6 सेमी बरसात दर्ज की गई. सागर, जबलपुर, भोपाल, उज्जैन, होशंगाबाद, इंदौर, ग्वालियर एवं चंबल संभागों के जिलों में अधिकांश स्थानों पर वर्षा या गरज चंमक के साथ बौछारे पड़ सकती है.  आगामी 24 घंटों  में छिंदवाड़ा, बालाघाट, बैतूल, हरदा, खंडवा, अलीराजपुर, झाबुआ एवं धार जिलों में कहीं-कहीं अति भारी वर्षा हो सकती है.

भोपालः मौसम विभाग ने मध्य प्रदेश के 8 ज़िलों में अति भारी बरसात की चेतावनी देते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. इसके साथ ही मौसम विभाग ने राज्य के 15 ज़िलों में भारी बरसात की चेतावनी देते हुए येलो अलर्ट जारी किया है. पिछले 24 घंटों के दौरान संपूर्ण मध्य प्रदेश में मानसून सक्रिय रहा व सभी संभागों के जिलो में अधिकांश स्थानों पर वर्षा दर्ज की गई.

बीते 24 घंटोंं में राज्य के सतना, पन्ना, सिंगरौली में 13, परसवाड़ा में 12, अमरपाटन में 10, नागौद में 9, नैनपुर, अजयगढ़, बिरसिंहपुर, अनूपपुर, कट्टीवाड़ा में 8, भाभरा, रामनगर, गुनौर, बिछिया, कटनी, मलाजखंड, बैहर में 7, मझगवा, समनापुर, रानापुर, इछावर, थाडला में 6 सेमी बरसात दर्ज की गई. 

मौसम विभाग ने आगामी 24 घंटों में रीवा, शहडोल, सागर, जबलपुर, भोपाल, उज्जैन, होशंगाबाद, इंदौर, ग्वालियर एवं चंबल संभागों के जिलों में अधिकांश स्थानों पर वर्षा या गरज चंमक के साथ बौछारे पड़ सकती है. 

मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी करते हुए कहा है कि आगामी 24 घंटों  में छिंदवाड़ा, बालाघाट, बैतूल, हरदा, खंडवा, अलीराजपुर, झाबुआ एवं धार जिलों में कहीं-कहीं अति भारी वर्षा हो सकती है. मौसम  विभाग ने  इसके साथ ही  येलो जारी करते हुए कहा है कि आगामी 24 घंटों में अनुपपूर, डिंडोरी, छतरपुर, सीहोर, राजगढ़, होशंगाबाद, बुरहानपुर, खरगौन, बड़वानी, देवास, आगर, शिवपुरी, दतिया, मुरैना एवं श्योपुरकला जिलों में कहीं-कहीं भारी वर्षा हो सकती है. 

टॅग्स :भारतीय मौसम विज्ञान विभागमौसममौसम रिपोर्टमध्य प्रदेशभोपाल
Open in App

संबंधित खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

कारोबार1 अप्रैल को झटका, मध्य प्रदेश में दूध महंगा, 2-4 रुपये प्रति लीटर का इजाफा?

भारतWeather Updates: पश्चिमी विक्षोभ के बावजूद जम्मू-कश्मीर में मार्च का महीना गुजरा सूखा, 34 फीसदी दर्ज हुई गिरावट

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब