लाइव न्यूज़ :

Weather Update: कड़ाके की सर्दी जारी, चूरू में पारा शून्य डिग्री, पिलानी में 0.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज, जानें अपने शहर का हाल

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 7, 2023 14:06 IST

Weather Update: सीकर में न्यूनतम तापमान 1.0 डिग्री, करौली में 1.2 डिग्री, अंता में 1.6 डिग्री, वनस्थली में 1.7 डिग्री, बीकानेर में 2.0 डिग्री, अलवर में 2.4 डिग्री, धौलपुर में 2.6 डिग्री, नागौर में 3.3 डिग्री और टोंक में 3.4 डिग्री सेल्सियस रहा।

Open in App
ठळक मुद्देपिलानी में 0.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।सफदरजंग वेधशाला ने न्यूनतम तापमान 2.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया।लोधी रोड, आयानगर और रिज मौसम केंद्रों में न्यूनतम तापमान क्रमश: दो डिग्री सेल्सियस, 3.4 डिग्री और 1.5 डिग्री दर्ज किया गया।

Weather Update: पूरा राजस्थान कड़ाके की ठंड की चपेट में है। राज्य के कई इलाकों में पिछले कुछ दिनों से न्यूनतम तापमान शून्य डिग्री सेल्सियस के आसपास बना हुआ है। मौसम विभाग के मुताबिक, शुक्रवार रात चूरू में पारा शून्य डिग्री, जबकि पिलानी में 0.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

 

वहीं, सीकर में न्यूनतम तापमान 1.0 डिग्री, करौली में 1.2 डिग्री, अंता में 1.6 डिग्री, वनस्थली में 1.7 डिग्री, बीकानेर में 2.0 डिग्री, अलवर में 2.4 डिग्री, धौलपुर में 2.6 डिग्री, नागौर में 3.3 डिग्री और टोंक में 3.4 डिग्री सेल्सियस रहा।

विभाग के अनुसार, राजधानी जयपुर में बीते 24 घंटे में अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमश: 19.8 डिग्री व 4.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। विभाग ने कहा कि एक नए पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से तापमान में थोड़ी बढ़ोतरी होने और लोगों को अति शीतलहर, घने कोहरे व शीतदिन के दौर से राहत मिलने की संभावना है।

दिल्ली में शनिवार को न्यूनतम तापमान 2.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो औसत से पांच डिग्री कम है और इस मौसम का अब तक का सबसे कम तापमान है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने यह जानकारी दी। घने कोहरे के कारण पालम में दृश्यता घटकर 50 मीटर रह गई, जिससे सड़क और रेल यातायात प्रभावित हुआ।

इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के पास पालम वेधशाला में सुबह साढ़े पांच बजे दृश्यता 25 मीटर थी। रेलवे के एक प्रवक्ता ने कहा कि कोहरे के कारण 36 ट्रेन एक से सात घंटे की देरी से चल रही हैं। मौसम कार्यालय के अनुसार, दृश्यता जब शून्य और 50 मीटर के बीच रह जाती है तो उस समय ‘बहुत घना’ कोहरा होता है।

वहीं, 51 और 200 मीटर के बीच दृश्यता की स्थिति में ‘घना’, 201 और 500 मीटर के बीच ‘मध्यम’ और 501 तथा 1,000 मीटर के बीच दृश्यता की स्थिति में ‘हल्का’ कोहरा होता है। दिल्ली के प्राथमिक मौसम केंद्र सफदरजंग वेधशाला ने न्यूनतम तापमान 2.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया।

लोधी रोड, आयानगर और रिज मौसम केंद्रों में न्यूनतम तापमान क्रमश: दो डिग्री सेल्सियस, 3.4 डिग्री और 1.5 डिग्री दर्ज किया गया। आईएमडी ने कहा कि सुबह साढ़े आठ बजे आर्द्रता 100 प्रतिशत दर्ज की गई। मौसम विभाग ने दिन में मुख्यत: आसमान साफ रहने, मध्यम से घने कोहरे और दिन में ठंड की स्थिति का अनुमान जताया है। अधिकतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।

हरियाणा और पंजाब में शनिवार को भी शीतलहर का प्रकोप जारी रहा तथा ज्यादातर स्थानों पर न्यूनतम तापमान सामान्य से नीचे रहा। इन दोनों राज्यों के कई हिस्सों में सुबह कोहरा छाया रहा और दृश्यता घट गई। मौसम विज्ञान विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, हरियाणा के नारनौल और हिसार में पारा लुढ़ककर दो डिग्री सेल्सियस पर आ गया।

सिरसा में न्यूनतम तापमान जहां 3.2 डिग्री सेल्सियस रहा, वहीं भिवानी में 5.2, रोहतक में 4.4, करनाल में 4.5 और अंबाला में यह 5.4 डिग्री सेल्सियस रहा। पंजाब के बठिंडा और गुरदासपुर में पारा लुढ़ककर चार डिग्री सेल्सियस पर आ गया। लुधियाना में यह 6.3, पटियाला में 4.6, अमृतसर में 6.6 और मोहाली में 6.1 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान रहा।

दोनों राज्यों की संयुक्त राजधानी चंडीगढ़ में न्यूनतम तापमान 5.7 डिग्री सेल्सियस रहा। हरियाणा और पंजाब में पिछले कुछ दिनों में अधिकतम तापमान भी काफी घट गया है और यह 11 डिग्री सेल्सियस से 15 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा है।

टॅग्स :मौसमभारतीय मौसम विज्ञान विभागदिल्लीराजस्थानउत्तर प्रदेशमौसम रिपोर्टकोहराझारखंडहरियाणापंजाब
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर