लाइव न्यूज़ :

मौसम अपडेटः दिल्ली में पारा 40 डिग्री के पार, एनसीआर में गर्मी से लोग परेशान, राजस्थान में तापमान बढ़ा

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: June 28, 2020 21:43 IST

राजधानी दिल्ली में मौसम फिर से चेंज हो गया है। दिल्ली में तापमान 40 के पार हो गया है। राजस्थान में मौसम का बुरा हाल है। नोएडा में भी लोग गर्मी से परेशान हो गए।

Open in App
ठळक मुद्देमौसम विभाग ने अगले चार से पांच दिनों में हल्की बारिश और आंशिक रूप से बादल छाए रहने की संभावना जतायी है। सफदरजंग वेधशाला ने रविवार को अधिकतम तापमान 40.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया, जो सामान्य से तीन डिग्री अधिक है। पालम, नजफगढ़, आयानगर और पूसा स्थित मौसम केंद्रों ने अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस और 44 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया।

नई दिल्लीः राष्ट्रीय राजधानी में रविवार को तापमान 40 डिग्री सेल्सियस को पार कर गया। मानसून की शुरुआत होने के बावजूद महानगर में लोगों को अभी भी बारिश का इंतजार है।

हालांकि, मौसम विभाग ने अगले चार से पांच दिनों में हल्की बारिश और आंशिक रूप से बादल छाए रहने की संभावना जतायी है। सफदरजंग वेधशाला ने रविवार को अधिकतम तापमान 40.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया, जो सामान्य से तीन डिग्री अधिक है। आर्द्रता का स्तर 46 फीसदी से 85 फीसदी के बीच रहा।

पालम, नजफगढ़, आयानगर और पूसा स्थित मौसम केंद्रों ने अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस और 44 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने 27 जून की सामान्य तिथि से दो दिन पहले बृहस्पतिवार को राष्ट्रीय राजधानी में मानसून की शुरुआत की घोषणा की थी। हालांकि, एक निजी मौसम पूर्वानुमान सेवा ‘स्काईमेट वेदर’ के महेश पलावत ने कहा कि बारिश फिलहाल कम होगी और कुछ दिनों तक मौसम शुष्क बना रहेगा।

अधिकतम और न्यूनतम तापमान में एक से दो डिग्री सेल्सियस तक की वृद्धि दर्ज की गई

राजस्थान के अधिकतर हिस्सों में शनिवार के मुकाबले रविवार को अधिकतम और न्यूनतम तापमान में एक से दो डिग्री सेल्सियस तक की वृद्धि दर्ज की गई। श्रीगंगानगर में अधिकतम तापमान 43.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार रविवार सुबह साढ़े आठ बजे तक धौलपुर में दो सेंटीमीटर, धौलपुर के सैपउं और भरतपुर में कुम्हेर में एक एक सेंटीमीटर बारिश दर्ज की गई। विभाग ने बताया कि चूरू में अधिकतम तापमान 42.5 डिग्री सेल्सियस,बीकानेर में 42.4 डिग्री सेल्सियस, जैसलमेर में 41.5 डिग्री सेल्सियस, बाडमेर में 41.4 डिग्री सेल्सियस, जयपुर में 41 डिग्री सेल्सियस, जोधपुर में 40.3 डिग्री सेल्सियस,कोटा में 39.2 डिग्री सेल्सियस, अजजमेर में 38.0 डिग्री सेल्सियस और डबोक में 36 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

वहीं राज्य के अधिकतर हिस्सों में न्यूनतम तापमान 28.4 डिग्री सेल्सियस से लेकर 32.0 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया। विभाग ने आगामी 24 घंटों के दौरान राज्य के उदयपुर, कोटा, भरतपुर संभागों में कहीं कहीं पर मेघगर्जन के साथ हल्की से मध्यम दर्जे की बारिश होने और अन्य संभागों में मौसम के शुष्क रहने की संभावना जताई है।

टॅग्स :मौसम रिपोर्टमौसमदिल्लीनॉएडाराजस्थानभारतीय मौसम विज्ञान विभाग
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील