लाइव न्यूज़ :

weather update: शेखपुरा, पटना, गया, डेहरी, खगड़िया, बांका और नवादा में पारा 43 डिग्री सेल्सियस से ऊपर, धूप और लू की चपेट में बिहार, अलर्ट जारी

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: April 20, 2023 15:00 IST

weather update: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अधिकारियों से राज्य में संभावित सूखे और बाढ़ की स्थिति से निपटने के लिए तैयारियां पूरी रखने को भी कहा।

Open in App
ठळक मुद्देपिछले वर्षों की तुलना में इस साल गर्मी ज्यादा है। सभी प्रकार की तैयारी रखें और लोगों को सचेत करें। अगले दो दिनों में भीषण गर्मी पड़ने का अनुमान जताते हुए ‘‘ऑरेंज अलर्ट’’ जारी किया है।

पटनाः बिहार में पड़ रही भीषण गर्मी के मद्देनजर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सभी जिलों के प्रशासनिक अधिकारियों को मौसम के कुप्रभावों से निपटने के लिए व्यापक व्यवस्था करने का निर्देश दिया। नीतीश ने अधिकारियों से राज्य में संभावित सूखे और बाढ़ की स्थिति से निपटने के लिए तैयारियां पूरी रखने को भी कहा।

उन्होंने कहा, ‘‘पिछले वर्षों की तुलना में इस साल गर्मी ज्यादा है। इसे ध्यान में रखते हुये सभी प्रकार की तैयारी रखें और लोगों को सचेत करें।’’ उन्होंने कहा, ‘‘चाहे बाढ़ हो या सूखाड़, हमें दोनों स्थितियों से निपटने के लिए तैयार रहना चाहिए।’’ राज्य के कई जिले चिलचिलाती धूप और लू की चपेट में हैं और बुधवार को लगातार तीसरे दिन राज्य के छह स्थानों पर तापमान 43 डिग्री सेल्सियस से ऊपर रहा।

भारत मौसम विज्ञान विभाग ने बुधवार को मोतिहारी, सीतामढ़ी, बेगूसराय, खगड़िया और बांका में अगले दो दिनों में भीषण गर्मी पड़ने का अनुमान जताते हुए ‘‘ऑरेंज अलर्ट’’ जारी किया है। वहीं, पटना, पूर्णिया, अररिया, शेखपुरा, जमुई, भोजपुर, वैशाली, कटिहार, नवादा, नालंदा, समस्तीपुर और सहरसा जिलों में अगले दो दिनों के लिए लू की स्थिति की चेतावनी देते हुए ‘‘येलो अलर्ट’’ जारी की गई है।

मौसम विभाग, मौसम संबंधी चेतावनी के लिए चार कलर कोड- हरा (कार्रवाई की जरूरत नहीं), पीला (देखें और अपडेट रहें), नारंगी (तैयार रहें) और लाल (कार्रवाई करें) का उपयोग करता है। बुधवार को शेखपुरा, पटना, गया, डेहरी, खगड़िया, बांका और नवादा में पारा 43 डिग्री सेल्सियस या उससे ऊपर के निशान को पार कर गया।

शेखपुरा जिले में अधिकतम तापमान जहां 43.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया वहीं पटना में यह 43.5 डिग्री सेल्सियस रहा। इसके अलावा गया, खगड़िया, डेहरी, नवादा और बांका में 43.2 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने इन जिलों में बृहस्पतिवार और शुक्रवार को भी लू चलने का अनुमान जताया है।

राज्य के विभिन्न हिस्सों में तापमान में लगातार वृद्धि के साथ, पटना जिला प्रशासन ने मंगलवार को जारी एक आदेश में सभी स्कूल प्रबंधन को शैक्षणिक गतिविधियों के समय को सुबह 10.45 बजे तक पुनर्निर्धारित करने का निर्देश दिया।

नवादा जिला प्रशासन ने बुधवार को जारी एक आदेश में सभी स्कूल प्रबंधन को शैक्षणिक गतिविधियों के समय को सुबह 6.30 से 10.30 बजे तक पुनर्निर्धारित करने का निर्देश दिया। मुजफ्फरपुर में जिला प्रशासन ने पांचवीं कक्षा तक के सभी स्कूलों को भीषण गर्मी के कारण 20 अप्रैल से बंद रखने का निर्देश दिया। 

टॅग्स :मौसमभारतीय मौसम विज्ञान विभागबिहारपटनाहीटवेवमौसम रिपोर्टनीतीश कुमार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए