लाइव न्यूज़ :

Weather Update: पटना, बांका, जमुई, नवादा, औरंगाबाद, सुपौल में 'ऑरेंज' अलर्ट, 10 से अधिक जिले में येलो अलर्ट’ जारी, जानें

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: April 18, 2023 14:33 IST

Weather Update: शेखपुरा, खगड़िया, पटना, गया और डेहरी में सोमवार को पारा 43 डिग्री सेल्सियस या उससे ऊपर रहा।

Open in App
ठळक मुद्देमंगलवार और बुधवार को भी लू जारी रहने की संभावना जताई है।सोमवार को पारा 42 डिग्री सेल्सियस या इससे ऊपर रहा।बांका (42.9), जमुई (42.7), नालंदा (42.7), भोजपुर (42.6) और सीवान (42.6) हैं।

Weather Update: भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने अगले दो दिनों के लिए लिए पटना, बांका, जमुई, नवादा, औरंगाबाद, सुपौल सहित बिहार के कई जिलों में 'ऑरेंज' अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार इसके अलावा, बेगूसराय, नालंदा, गया, अरवल, भोजपुर, रोहतास, बक्सर, खगड़िया, मुंगेर और कई अन्य जिलों में भी लू की स्थिति को लेकर ‘येलो अलर्ट’ जारी किया गया है।

मौसम विभाग, मौसम संबंधी चेतावनी के लिए चार ‘कलर कोड’ - हरा (कार्रवाई की जरूरत नहीं), पीला (देखें और अपडेट रहें), नारंगी (तैयार रहें) और लाल (कार्रवाई करें) का उपयोग करता है। विभाग के पटना केंद्र द्वारा जारी नवीनतम मौसम बुलेटिन के अनुसार, अगले दो दिनों में बिहार के पटना, बांका, जमुई, नवादा, औरंगाबाद और सुपौल जिलों में लू चलने की संभावना है।

शेखपुरा, खगड़िया, पटना, गया और डेहरी में सोमवार को पारा 43 डिग्री सेल्सियस या उससे ऊपर रहा। मौसम विभाग ने इन जिलों में मंगलवार और बुधवार को भी लू जारी रहने की संभावना जताई है। बुलेटिन के अनुसार, सोमवार को राज्य के कई स्थानों पर पारा 42 डिग्री सेल्सियस या इससे ऊपर रहा।

ये स्थान बांका (42.9), जमुई (42.7), नालंदा (42.7), भोजपुर (42.6) और सीवान (42.6) हैं। बिहार आपदा प्रबंधन विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, "लोगों को सलाह दी जाती है कि वे गर्मी के प्रकोप और निर्जलीकरण से बचें।" 

टॅग्स :मौसमभारतीय मौसम विज्ञान विभागमौसम रिपोर्टबिहारपटनाहीटवेव
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब