लाइव न्यूज़ :

Weather Update: लू की चपेट में कई राज्य, शहरों में तापमान 40 के पार, अगले दो-तीन दिन में हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और पंजाब में ओलावृष्टि की संभावना!

By सतीश कुमार सिंह | Updated: April 17, 2023 16:53 IST

Weather Update:उत्तर पश्चिम भारत के मैदानी इलाकों में भी 18 अप्रैल से हल्की बारिश होने की भविष्यवाणी की है। 20 और 21 अप्रैल को भारी बारिश की संभावना है।

Open in App
ठळक मुद्देअधिकतम तापमान में गिरावट की संभावना है।बिहार में गंगा के मैदानी हिस्से में लगातार चार दिन तक लू की स्थिति बनी रह सकती है।पूर्वी उत्तर प्रदेश भी 18-19 अप्रैल को अत्यधिक गर्मी से प्रभावित हो सकता है।

Weather Update: देश के अधिकांश हिस्सों में भीषण गर्मी पड़ रही है। कई राज्य लू की चपेट में है। कई शहरों में तापमान 44 डिग्री सेल्सियस से अधिक है। मौसम विभाग ने पांच राज्यों को लू की चेतावनी दी है। अगले पांच दिनों तक पश्चिम बंगाल, बिहार.उत्तर प्रदेश, झारखंड और तटीय आंध्र प्रदेश को हाल बुरा होगा। 

मौसम विभाग ने कल से ही पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में हल्की बारिश होने और उत्तर पश्चिम भारत के मैदानी इलाकों में भी 18 अप्रैल से हल्की बारिश होने की भविष्यवाणी की है। 20 और 21 अप्रैल को भारी बारिश की संभावना है। नतीजतन, अधिकतम तापमान में गिरावट की संभावना है।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने सोमवार को कहा कि पूर्वी भारत के कुछ हिस्सों में अगले चार दिन तक और देश के उत्तर-पश्चिम क्षेत्र में दो दिन तक लू की स्थिति बनी रहने का अनुमान है। आईएमडी के अनुसार पश्चिम बंगाल और बिहार में गंगा के मैदानी हिस्से में लगातार चार दिन तक लू की स्थिति बनी रह सकती है।

सिक्किम, ओडिशा और झारखंड में भी अगले दो से तीन दिन तक भीषण गर्मी का दौर बना रह सकता है। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने कहा कि 17 अप्रैल को पंजाब एवं हरियाणा और 18 अप्रैल को पश्चिमी उत्तर प्रदेश के अलग-अलग इलाकों में भी भीषण गर्मी पड़ने का अनुमान है। पूर्वी उत्तर प्रदेश भी 18-19 अप्रैल को अत्यधिक गर्मी से प्रभावित हो सकता है।

पश्चिम बंगाल में गंगा के मैदानी हिस्से में पिछले छह दिन से लू की स्थिति बनी हुई है जबकि तटीय आंध्र प्रदेश में चार दिन से और बिहार में तीन दिन से ऐसी स्थिति है। मौसम विभाग ने कहा कि पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में बने पश्चिमी विक्षोभ से मंगलवार से उत्तर-पश्चिमी भारत के मैदानी इलाकों में भीषण गर्मी से कुछ राहत मिलेगी।

पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और राजस्थान में 18 से 20 अप्रैल के दौरान अलग-अलग हल्की बारिश होने की संभावना है। 18 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर-लद्दाख के विभिन्न हिस्सों में भारी बारिश का अनुमान है। वहीं हिमाचल प्रदेश एवं उत्तराखंड में 18-19 अप्रैल को भारी वर्षा की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार अगले दो-तीन दिन में हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और पंजाब में भी कहीं-कहीं ओलावृष्टि हो सकती है। 

टॅग्स :मौसमभारतीय मौसम विज्ञान विभागमौसम रिपोर्टहीटवेवबिहारउत्तर प्रदेशदिल्लीझारखंडपश्चिम बंगालमध्य प्रदेशराजस्थान
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप