लाइव न्यूज़ :

मौसम अपडेटः मध्य प्रदेश के सात जिलों में भारी बरसात, येलो अलर्ट जारी

By शिवअनुराग पटैरया | Updated: July 30, 2020 19:08 IST

पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश के पश्चिमी मध्य प्रदेश में मानसून सक्रिय व पूर्वी मध्य प्रदेश में मानसून सामान्य रहा. शहडोल, सागर एवं इंदौर संभागों के जिलों में अधिकांश स्थानों पर तथा शेष संभागों के जिलों में अनेक स्थानों पर वर्षा दर्ज की गई.

Open in App
ठळक मुद्देदतिया, तिरला, गरोठ, बिजयापुर, पनागर में 6, पांर्ढुना, डिंडोरी, पानसेमल, मनावर, करेरा, पाटी, सिलवानी में 5, सेमी बरसात दर्ज की गई.होशंगाबाद, बैतूल, रतलाम, उज्जैन एवं देवास जिलो में अनेक स्थानों पर वर्षा या गरज चंमक के साथ बौछारे पड़ सकती है.शाजापुर, आगर, नीमच एवं मंदसौर जिलो में कुछ स्थानों पर वर्षा या गरज चंमक के साथ बौछारे पड़ सकती है.

भोपालः मध्य प्रदेश के सात जिलों में भारी बरसात हो सकती है. मौसम विभाग ने इस बारे में येलो अलर्ट जारी करते हुए चेतावनी दी है कि राज्य के तीन संभागों और दो जिलो में बिजली चमकने और गिरने की भी संभावना है.

पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश के पश्चिमी मध्य प्रदेश में मानसून सक्रिय व पूर्वी मध्य प्रदेश में मानसून सामान्य रहा. शहडोल, सागर एवं इंदौर संभागों के जिलों में अधिकांश स्थानों पर तथा शेष संभागों के जिलों में अनेक स्थानों पर वर्षा दर्ज की गई.

बीते 24 घंटोंं में राज्य के सबलगढ़, खकनार में 12, रौन में 9, खण्डवा, अशोकनगर, ग्यारसपुर, जोबट में 8, लहार, बक्सवाहा, नौगांव, नरवर, बुरहानपुर, सेंधवा में 7, दतिया, तिरला, गरोठ, बिजयापुर, पनागर में 6, पांर्ढुना, डिंडोरी, पानसेमल, मनावर, करेरा, पाटी, सिलवानी में 5, सेमी बरसात दर्ज की गई.

मौसम विभाग ने आगामी 24 घंटों में  इंदौर संभाग जिलो में व होशंगाबाद, बैतूल, रतलाम, उज्जैन एवं देवास जिलो में अनेक स्थानों पर वर्षा या गरज चंमक के साथ बौछारे पड़ सकती है. इसके साथ ही रीवा, सागर, शहडोल, जबलपुर, भोपाल, ग्वालियर एवं चंबल संभागों के जिलों में तथा हरदा, शाजापुर, आगर, नीमच एवं मंदसौर जिलो में कुछ स्थानों पर वर्षा या गरज चंमक के साथ बौछारे पड़ सकती है.

मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी करते हुए कहा है कि आगामी 24 घंटों में खरगौन, अलीराजपुर, झाबुआ, धार, रतलाम, भिण्ड एवं मुरैना जिलो में कहीं कहीं भारी वर्षा हो सकती है इसके साथ ही होशंगाबाद, इंदौर एवं चंबल संभागों के जिलों में व सीधी एवं सिंगरौली जिलो में कहीं कहीं गरज चंमक के साथ बिजली चमकने, गिरने की संभावना है.

टॅग्स :भारतीय मौसम विज्ञान विभागमौसममौसम रिपोर्टमध्य प्रदेशभोपालजबलपुरग्वालियरइंदौर
Open in App

संबंधित खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

कारोबार1 अप्रैल को झटका, मध्य प्रदेश में दूध महंगा, 2-4 रुपये प्रति लीटर का इजाफा?

भारतWeather Updates: पश्चिमी विक्षोभ के बावजूद जम्मू-कश्मीर में मार्च का महीना गुजरा सूखा, 34 फीसदी दर्ज हुई गिरावट

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब