लाइव न्यूज़ :

Weather Update: उत्तर भारत के कई हिस्सों में शीत लहर, मौसम विभाग ने ‘ऑरेंज अलर्ट’ जारी किया, कोहरे के कारण 20 ट्रेन डेढ़ से छह घंटे की देरी से, लोग बेहाल

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 5, 2023 15:10 IST

Weather Update: डलहौजी (4.9 डिग्री सेल्सियस), धर्मशाला (5.2 डिग्री सेल्सियस), कांगड़ा (3.2 डिग्री सेल्सियस), शिमला (3.7 डिग्री सेल्सियस), देहरादून (4.6 डिग्री सेल्सियस), मसूरी (4.4 डिग्री सेल्सियस) और नैनीताल (6.2 डिग्री सेल्सियस)से भी कम रहा। 

Open in App
ठळक मुद्देदिल्ली में कई पहाड़ी इलाकों से ज्यादा ठंड दर्ज की गई।राजधानी श्रीनगर में बुधवार की रात मौसम की सबसे सर्द रात बनकर उभरी।उत्तर भारत के कई हिस्सों में घना कोहरा छाया रहा और दृश्यता घटकर 50 मीटर तक रह गई।

Weather Update: उत्तर भारत के कई हिस्सों को बृहस्पतिवार सुबह शीत लहर का सामना करना पड़़ा, जबकि घने कोहरे के चलते रेल परिचालन प्रभावित हुआ। राष्ट्रीय राजधानी में जबरदस्त शीत लहर के चलते बृहस्पतिवार को मौसम की सबसे सर्द सुबह दर्ज की गई, जब पारा तीन डिग्री सेल्सियस तक लुढ़क गया।

यह बीते दो वर्षों में जनवरी में दिल्ली में दर्ज सबसे न्यूनतम तापमान भी है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के मुताबिक, बृहस्पतिवार को दिल्ली में कई पहाड़ी इलाकों से ज्यादा ठंड दर्ज की गई। राष्ट्रीय राजधानी में न्यूनतम तापमान डलहौजी (4.9 डिग्री सेल्सियस), धर्मशाला (5.2 डिग्री सेल्सियस), कांगड़ा (3.2 डिग्री सेल्सियस), शिमला (3.7 डिग्री सेल्सियस), देहरादून (4.6 डिग्री सेल्सियस), मसूरी (4.4 डिग्री सेल्सियस) और नैनीताल (6.2 डिग्री सेल्सियस)से भी कम रहा।

जम्मू-कश्मीर में भी तापमान में गिरावट दर्ज की गई, जहां राजधानी श्रीनगर में बुधवार की रात मौसम की सबसे सर्द रात बनकर उभरी। इस दौरान पारा शून्य से 6.4 डिग्री सेल्सियस नीचे चला गया, जो बीते पांच वर्षों में श्रीनगर में जनवरी के महीने में दर्ज दूसरा सबसे न्यूनतम तापमान है। मंगलवार को श्रीनगर में न्यूनतम तापमान शून्य से 5.2 डिग्री सेल्सियस कम रहा था।

आईएमडी ने कहा कि बृहस्पतिवार सुबह उत्तर भारत के कई हिस्सों में घना कोहरा छाया रहा और दृश्यता घटकर 50 मीटर तक रह गई। विभाग के मुताबिक, आने वाले कुछ हफ्तों तक यही स्थिति बरकरार रहेगी। रेलवे के एक प्रवक्ता ने बताया कि कोहरे के कारण 20 ट्रेन डेढ़ से छह घंटे की देरी से चल रही हैं, जबकि दो रेलगाड़ियों के समय में बदलाव करना पड़ा है।

आईएमडी के अनुसार, शून्य से 50 मीटर तक दृश्यता ‘बहुत घने’, 51 मीटर से 200 मीटर तक ‘घने’, 201 मीटर से 500 मीटर तक ‘मध्यम’ और 501 मीटर से 1000 मीटर तक दृश्यता ‘हल्के’ कोहरे की श्रेणी में आती है। राजस्थान में अलवर, भरतपुर, धौलपुर, झुंझुनू और करौली सहित कई जिलों में भीषण शीत लहर का प्रकोप जारी रहने के पूर्वानुमान के मद्देनजर मौसम विभाग ने ‘ऑरेंज अलर्ट’ जारी किया है।

विभाग ने बुधवार को दिल्ली-एनसीआर (राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र) के लिए भी बृहस्पतिवार और शुक्रवार के वास्ते ‘ऑरेंज अलर्ट’ जारी किया था। मौसम विभाग के अनुसार, कश्मीर घाटी का प्रवेश द्वार कहलाने वाले काजीगुंड में बुधवार रात को न्यूनतम तापमान शून्य से 6.2 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया, जो पिछली रात की तुलना में एक डिग्री कम है।

वहीं, अमरनाथ यात्रा के आधार शिविर के रूप में काम करने वाला पहलगाम बुधवार को जम्मू-कश्मीर में सबसे ठंडा स्थान रहा। वहां न्यूनतम तापमान शून्य से 9.2 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। एक वरिष्ठ मौसम विज्ञानी ने कहा कि पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, उत्तर प्रदेश और बिहार सहित कई राज्यों में शीत लहर और सामान्य से कम तापमान का दौर अगले कुछ दिनों तक जारी रहेगा।

उन्होंने बताया कि इन राज्यों में दिन का तापमान सामान्य से काफी नीचे रहने के आसार हैं, जबकि उत्तर प्रदेश को भीषण ठंड का सामना करना पड़ सकता है, जहां पारा सामान्य से 10 से 12 डिग्री सेल्सियस कम रहेगा। झारखंड में भी लोगों को सर्दी का सितम झेलना पड़ रहा है।

राज्य के आसमान में घना कोहरा और बादल छाए होने के बीच तापमान सात से 10 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना हुआ है। एक सरकारी अधिसूचना के मुताबिक, झारखंड में भीषण ठंड के मद्देनजर सभी प्राथमिक विद्यालय आठ जनवरी तक बंद रहेंगे।

टॅग्स :मौसम रिपोर्टभारतीय मौसम विज्ञान विभागदिल्लीउत्तर प्रदेशबिहारराजस्थानजम्मू कश्मीरहिमाचल प्रदेशउत्तराखण्डझारखंडमध्य प्रदेशमौसमकोहरा
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो