लाइव न्यूज़ :

Weather Update: धीरे धीरे दिल्ली-एनसीआर में बढ़ रही सर्दी, न्यूनतम तापमान आठ डिग्री सेल्सियस, फतेहपुर शहर में पारा गिरकर 5.1

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: November 23, 2022 20:56 IST

Weather Update: बुधवार को दिल्ली का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 237 रहा। मंगलवार को यह 255 था। 201 से 300 के बीच एक्यूआई ‘खराब’, 301 से 400 के बीच ‘बहुत खराब’ और 401 से 500 के बीच एक्यूआई ‘गंभीर’ माना जाता है।

Open in App
ठळक मुद्देहवा की गति धीमी होने के अनुमान के चलते शुक्रवार तक वायु गुणवत्ता ‘बहुत खराब’ हो सकती है। न्यूनतम तापमान आठ डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से तीन डिग्री कम है।नवंबर महीने में दर्ज किया गया सबसे कम तापमान है।

Weather Update: दिल्ली में बुधवार को न्यूनतम तापमान आठ डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस मौसम में अब तक का सबसे कम न्यूनतम तापमान है। वहीं, वायु गुणवत्ता ‘खराब’ श्रेणी में रही। बुधवार को दिल्ली का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 237 रहा। मंगलवार को यह 255 था।

201 से 300 के बीच एक्यूआई ‘खराब’, 301 से 400 के बीच ‘बहुत खराब’ और 401 से 500 के बीच एक्यूआई ‘गंभीर’ माना जाता है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार, हवा की गति धीमी होने के अनुमान के चलते शुक्रवार तक वायु गुणवत्ता ‘बहुत खराब’ हो सकती है। आईएमडी ने कहा कि राजधानी में न्यूनतम तापमान आठ डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से तीन डिग्री कम है।

आईएमडी के मुताबिक बुधवार को न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री कम आठ डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह 23 नवंबर 2020 (6.2 डिग्री सेल्सियस) के बाद से नवंबर महीने में दर्ज किया गया सबसे कम तापमान है। वहीं, अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से एक डिग्री कम है।

वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (सीएक्यूएम) ने शुक्रवार को कहा था कि चरणबद्ध प्रतिक्रिया कार्रवाई योजना (जीआरएपी) के पहले और दूसरे चरण के तहत जारी प्रदूषण-रोधी कार्रवाई दिल्ली-एनसीआर (राष्ट्रीय राजनाधानी क्षेत्र) में बरकरार रहेगी और अभी तीसरे चरण के तहत प्रतिबंधों को लागू करने की जरूरत नहीं है।

वायु गुणवत्ता में सुधार के मद्देनजर सीएक्यूएम ने 14 नवंबर को अधिकारियों को दिल्ली-एनसीआर में जीआरएपी के तीसरे चरण के तहत लागू प्रतिबंधों को रद्द करने का निर्देश दिया था, जिसमें आवश्यक परियोजनाओं के अलावा अन्य निर्माण एवं तोड़-फोड़ गतिविधियों पर प्रतिबंध शामिल है।

राजस्थान में सीकर के फतेहपुर शहर में मंगलवार रात को पारा गिरकर 5.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया और यह राज्य का सबसे ठंडा स्थान रहा। मौसम विभाग के अनुसार, फतेहपुर के बाद चूरू में न्यूनतम तापमान 5.3 डिग्री से. दर्ज किया गया।

इसी तरह चित्तौड़गढ़, सीकर, नागौर, संगरिया (हनुमानगढ़) में न्यूनतम तापमान क्रमश: 6.7, 7.8, 8.6 और 9 डिग्री से. दर्ज किया गया जबकि अन्य स्थानों पर रात का तापमान 9 डिग्री सेल्सियस से ऊपर रहा। मौसम विभाग के अनुसार अगले 48 घंटों के दौरान मौसम का मिजाज ऐसा ही बना रहेगा।

टॅग्स :मौसम रिपोर्टभारतीय मौसम विज्ञान विभागमौसमदिल्लीराजस्थान
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए