लाइव न्यूज़ :

Weather Update: सर्दी के मद्देनजर दिल्ली सरकार की एडवाइजरी, 15 जनवरी तक बंद रखें निजी स्कूल, आगरा में 14 जनवरी तक बंद

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 8, 2023 20:37 IST

Weather Update: परिपत्र में कहा गया है, ‘‘डीओई के पिछले परिपत्र की निरंतरता के तहत दिल्ली के सभी निजी विद्यालयों को यहां चल रही शीतलहर के मद्देनजर 15 जनवरी, 2023 तक बंद रखने की सलाह दी जाती है।’’

Open in App
ठळक मुद्देरविवार को भी दिल्ली में भयंकर शीतलहर का प्रकोप रहा। सफदरजंग वेधशाला में न्यूनतम तापमान 1.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।दो सालों में जनवरी में सबसे कम तापमान है।

नई दिल्लीः राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में शीतलहर का प्रकोप बने रहने के कारण निजी विद्यालयों में शीतकालीन अवकाश 15 जनवरी तक के लिए बढ़ा दिया गया है। दिल्ली सरकार के शिक्षा निदेशालय (डीओई) ने एक परिपत्र जारी करके यह जानकारी दी। यहां निजी विद्यालय शीतकालीन अवकाश के बाद नौ जनवरी को खुलने वाले थे।

परिपत्र में कहा गया है, ‘‘डीओई के पिछले परिपत्र की निरंतरता के तहत दिल्ली के सभी निजी विद्यालयों को यहां चल रही शीतलहर के मद्देनजर 15 जनवरी, 2023 तक बंद रखने की सलाह दी जाती है।’’ रविवार को भी दिल्ली में भयंकर शीतलहर का प्रकोप रहा। शहर के प्रमुख केंद्र सफदरजंग वेधशाला में न्यूनतम तापमान 1.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो दो सालों में जनवरी में सबसे कम तापमान है।

आगरा : सर्दी की वजह से नर्सरी से आठवीं कक्षा तक के स्कूल 14 जनवरी तक बंद

आगरा में भीषण सर्दी और कोहरे की वजह से प्रशासन ने नर्सरी से आठवीं कक्षा तक के स्कूलों की छुट्टी 14 जनवरी तक बढ़ाने का फैसला किया है। आगरा के जिला शिक्षा विभाग अधिकारी प्रवीण कुमार तिवारी ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिए हैं।

उन्होंने रविवार को बताया कि आगरा में नर्सरी से आठवीं कक्षा तक के स्कूलों को नौ जनवरी से 14 जनवरी तक बंद करने के आदेश जारी किए गए हैं। उल्लेखनीय है कि सर्दी की वजह से आठवीं कक्षा तक के स्कूल 27 दिसंबर 2022 से ही बंद हैं।

टॅग्स :दिल्ली सरकारSchool Education Departmentमनीष सिसोदियामौसम रिपोर्टभारतीय मौसम विज्ञान विभागकोहरामौसम
Open in App

संबंधित खबरें

भारतस्वाति मालीवाल के बाद राघव चड्ढा पर गाज?, आखिर क्यों केजरीवाल के खास लोग छोड़ रहे साथ?

भारतमध्य प्रदेश: सीएम मोहन यादव ने स्कूली छात्रों को बांटे किताबें-साइकिलें, बच्चों पर बरसाए फूल

भारतWeather Updates: पश्चिमी विक्षोभ के बावजूद जम्मू-कश्मीर में मार्च का महीना गुजरा सूखा, 34 फीसदी दर्ज हुई गिरावट

भारतपंजाब विधानसभा चुनाव 2027ः 117 सीट में से 100 जीतेंगे?, मनीष सिसोदिया ने कहा- फिर से आप की सरकार?

भारतDelhi Budget 2026: दिल्ली का 'ग्रीन बजट' 2026, 21% पैसा सिर्फ पर्यावरण पर!

भारत अधिक खबरें

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"