लाइव न्यूज़ :

गर्मी का कहर जारी, रविवार को उत्तर भारत के कुछ राज्यों में हो सकती है बारिश

By भाषा | Updated: June 16, 2019 05:35 IST

Open in App

देश के कई इलाकों में लू की स्थिति लगातार बनी हुई है वहीं शनिवार को पटना में पिछले दस सालों का अधिकतम तापमान का रिकॉर्ड टूट गया हालांकि राहत की बात यह है कि मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक उत्तरी राज्यों में रविवार शाम को आंधी और बारिश आ सकती है। राजस्थान के कुछ इलाकों में हल्की बारिश हुई जिससे गर्मी से थोड़ी राहत मिली।

राज्य में चूरू में पारा सबसे ज्यादा 45.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। श्रीगंगानगर में अधिकतम तापमान 44.5 डिग्री सेल्सियस था, जिसके बाद बीकानेर में 42.6 डिग्री सेल्सियस और जैसलमेर में 42 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने इस रेगिस्तानी राज्य में कुछ-कुछ जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई है।

उत्तर प्रदेश में सबसे ज्यादा तापमान इलाहाबाद में 47.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जिसके बाद सुल्तानपुर में 46.4 डिग्री सेल्यिसस तापमान रहा जो सामान्य से नौ डिग्री अधिक था। दिल्ली में भी शनिवार को भीषण गर्मी से लोग परेशान रहे। यहां अधिकतम तापमान 43.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो इस मौसम के औसत से चार डिग्री सेल्सियस ज्यादा था।

मौसम विभाग ने हालांकि रविवार को राष्ट्रीय राजधानी में धूल भरी आंधी और हल्की बारिश की संभावना व्यक्त की है। बिहार सरकार ने बीते कुछ दिनों से लू की स्थिति को देखते हुए पटना के सभी स्कूलों को बुधवार तक बंद रखने का आदेश दिया है। राज्य की राजधानी में बीते दस सालों में सबसे ज्यादा 45.8 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। यह सामान्य से नौ डिग्री ज्यादा है।

ओडिशा में भी लोगों को भीषण गर्मी से कोई राहत मिलती नजर नहीं आई जहां कम से कम आठ जगहों पर पारा 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर दर्ज किया गया। तीतलागढ़ और मलकानगिरी 43 डिग्री सेल्सियस के साथ राज्य में सबसे गर्म रहे।

मौसम विभाग के मुताबिक इस बीच गुजरात में कमजोर पड़ चुके चक्रवात वायु के सोमवार शाम तक सौराष्ट्र और कच्छ पहुंचने की संभावना है। पूरे राज्य में चक्रवात की वजह से छिटपुट बारिश हुई। हिमाचल प्रदेश में ऊना सबसे गर्म रहा जहां तापमान 43.3 डिग्री सेल्सियस रहा। 

टॅग्स :मौसम रिपोर्टमानसून
Open in App

संबंधित खबरें

भारतWeather Updates: पश्चिमी विक्षोभ के बावजूद जम्मू-कश्मीर में मार्च का महीना गुजरा सूखा, 34 फीसदी दर्ज हुई गिरावट

कारोबारकश्मीर मौसमः ताजा बारिश और बर्फ से राहत, गुलमर्ग और सोनमर्ग में बर्फबारी से पर्यटक खुश, ईद के दिन बाजार में रौनक?

भारत8 मार्च 2020 के बाद 21 मार्च 2026?, पिछले 6 वर्षों में मार्च का सबसे ठंडा दिन दर्ज, दिल्ली-एनसीआर में कोहरा, वीडियो

भारतDelhi Weather Today: रिमझिम बारिश के बीच हुई दिल्लीवालों की सुबह, 16 डिग्री तापमान ने बढ़ाई सिहरन; आज रहेगा येलो अलर्ट

कारोबार5 से 6 इंच ताजा बर्फ?, गुलमर्ग में बर्फबारी जारी, पर्यटक खुश और किसान खुशहाल?, ढलान, सड़क और छतों पर बर्फ की चादर

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील