लाइव न्यूज़ :

उत्तर-मध्य भारत के इलाकों में बरसेगी और आग, जानें आपके शहर का तापमान

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: May 24, 2018 14:35 IST

मध्य और उत्तर भारतीय इलाकों में 27 मई तक जारी रहेगा गर्मी का कहर

Open in App

नई दिल्ली, 24 मईः उत्तर और मध्य भारत में इस सप्ताह गर्मी से राहत मिलने की कोई उम्मीद नहीं है। मौसम विभाग ने आगामी 27 मई तक तापमान में कोई गिरावट नहीं होने की संभावना के मद्देनजर गर्मी की तपिश के बरकरार रहने की आशंका जतायी है। मौसम विभाग ने हरियाणा, राजस्थान और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 27 मई तक गर्मी की अधिकता के लिहाज से सर्वाधिक तीव्रता वाला लाल अलर्ट जारी किया है। जबकि उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र के विदर्भ के लिये अधिक गर्मी वाला गहरे पीले रंग का अलर्ट जारी किया है। 

मौसम विभाग द्वारा जारी किये जाने वाले चार रंग के अलर्ट के तहत लाल रंग का अलर्ट जारी होने पर सरकारी एजेंसियों को जरूरी कार्रवाई करने की अनिवार्यता का पालन करना होता है, जबकि गहरे पीले रंग का अलर्ट जारी होने पर संबद्ध एजेंसियों को मौसम की गंभीरता को देखते हुये कार्रवायी के लिये तत्पर रहना होता है। वहीं हरे रंग का अलर्ट जारी होने पर कोई कार्रवाई करने की जरूरत नहीं होती है और पीले रंग के अलर्ट पर हालात पर निगरानी रखना जरूरी होता है।

मौसम विभाग के मुताबिक पश्चिमी राजस्थान, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली के अधिकांश इलाकों में और पश्चिमी मध्य प्रदेश, विदर्भ, पंजाब, और पूर्वी राजस्थान के कुछ इलाकों में गुरुवार को भी लू के थपेड़ों के साथ गर्मी का प्रकोप बढ़ने का अनुमान है। जबकि उत्तरी गुजरात, सौराष्ट्र, कच्छ, पूर्वी मध्य प्रदेश, उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश में एक दो स्थानों पर गर्मी का असर कल भी बरकरार रहने की आशंका है।

इसके अलावा मौसम विभाग ने उत्तरी केरल, तमिलनाडु के तटीय इलाकों, पुद्दुचेरी, कर्नाटक, लखद्वीप, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, उत्तर प्रदेश और पूर्वी उत्तर प्रदेश में चुनिंदा स्थानों पर अगले 24 घंटों में तेज हवाओं के साथ आंधी की आशंका जताई है। वहीं अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय में कुछ स्थानों पर भारी बारिश की संभावना जतायी गयी है। 

दिल्ली का ताममान

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में गुरुवार सुबह बादल छाए रहेऔर न्यूनतम तापमान 26.5 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विज्ञान विभाग के अधिकारी ने बताया कि सुबह साढ़े आठ बजे आर्द्रता का स्तर 38 प्रतिशत दर्ज किया गया। उन्होंने बताया कि अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस के आस पास रहने की संभावना है। मौसम विभाग के अधिकारी ने दिन में बादल छाये रहने और शाम को धूल भरी आंधी एवं गरज के साथ छींटे पड़ने की संभावना जतायी है। बुधवार को अधिकतम एवं न्यूनतम तापमान क्रमश : 43 एवं 26.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

गुड़गांव के स्कूलों के समय में बदलाव गर्मी के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए गुड़गांव के उपायुक्त ने घोषणा की कि शहर के सभी सरकारी स्कूल 25 मई से एक जून के बीच सुबह आठ बजे से दोपहर डेढ़ बजे तक चलेंगे। शहर में बुधवार काफी गर्म दिन था और अधिकतम एवं न्यूनतम तापमान क्रमश : 43 एवं 27 डिग्री सेल्सियस थे। 

राजस्थान में भीषण गर्मी का सितम जारी

राजस्थान के कई हिस्सों में लू और भीषण गर्मी से आम जनजीवन प्रभावित हुआ है। मौसम विभाग के प्रवक्ता के अनुसार बुधवार को कोटा में अधिकतम तापमान 45.6 डिग्री सेल्सियस, चूरू में 45.5, जयपुर में 45.4, बाडमेर में 44.4, जोधपुर-बीकानेर-श्रीगंगानगर में 44—44, अजमेर में 43.6, जैसलमेर में 43.5, डबोक में 43 और पिलानी में 42.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं प्रदेश के अधिकतर हिस्सों में न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस से लेकर 32 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया। विभाग के अनुसार राजधानी जयपुर में अधिकतम तापमान 45.4 डिग्री सेल्सियस के साथ आज इस सीजन का सबसे गर्म दिन दर्ज किया गया। आगामी 24 घंटे के दौरान प्रदेश के कुछ हिस्सों में लू चलने की संभावना जताई है।

PTI-Bhasha Inputs

लोकमत न्यूज के लेटेस्ट यूट्यूब वीडियो और स्पेशल पैकेज के लिए यहाँ क्लिक कर सब्सक्राइब करें!

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटदिल्ली कैपिटल के समीर रिज़वी ने छीनी रोहित शर्मा से IPL 2026 की ऑरेंज कैप, एमआई के खिलाफ खेली 90 रनों की विनिंग पारी

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्रिकेटDC vs MI: समीर रिज़वी की आक्रामक बल्लेबाजी से दिल्ली कैपिटल्स की दूसरी जीत, मुंबई इंडियन्स को 6 विकेट से हराया

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए