लाइव न्यूज़ :

Weather Report: मध्य और उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड का दौर शुरू, दिल्ली में भी धुंध की घनी चादर छाई रही

By अनुराग आनंद | Updated: January 25, 2021 07:32 IST

मौसम विभाग ने कहा कि उत्तर प्रदेश में शीतलहर के बीच मौसम शुष्क रहा। राज्य के कुछ इलाकों में बीते 24 घंटे के दौरान घना कोहरा छाया रहा।

Open in App
ठळक मुद्देउत्तर प्रदेश में न्यूनतम तापमान 4.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।यूपी के मेहरौली गांव में 45 वर्षीय किसान कामता निषाद की अपने खेत में सिंचाई करते वक्त कथित रूप से ठंड लगने से मौत हो गई।

नयी दिल्लीहिमाचल प्रदेश के कुफरी, भरमौर, केलोंग और कल्पा में रविवार को बर्फबारी के बाद कड़ाके की ठंड का प्रकोप जारी रहा। मौसम विभाग ने अगले कुछ दिन में उत्तर तथा मध्य भारत में कड़ाके की ठंड का नया दौर शुरू होने का अनुमान जताया है।

इस बीच, उत्तर प्रदेश में अपने खेत में सिंचाई करते हुए 45 वर्षीय किसान की कथित रूप से ठंड लगने से मौत हो गई। पुलिस ने रविवार को इसकी जानकारी दी। दिल्ली में भी धुंध की घनी चादर छाई रही, जिससे दृश्यता घटकर 100 मीटर रह गई और यातायात प्रभावित हुआ।

राजधानी में पूर्वी हवा चलने और बादल छाए रहने के चलते तापमान में वृद्धि-

घने कोहरे के चलते सफदरजंग वेधशाला में दृश्यता 200 मीटर जबकि पालम में 100 मीटर दर्ज की गई। मौसम विभाग के एक अधिकारी ने कहा कि राष्ट्रीय राजधानी में पूर्वी हवा चलने और बादल छाए रहने के चलते तापमान बढ़कर 8.8 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया, जो सामान्य से एक डिग्री अधिक है।

पूर्वी हवा बर्फ से ढंके पश्चिमी हिमालय से आ रहीं उत्तर-पश्चिमी पवनों की भांति ठंडी नहीं होतीं जबकि बादल छाए रहने की वजह से तापमान में वृद्धि होती है। अधिकारी ने कहा कि शुक्रवार तक तापमान में चार डिग्री सेल्सियस गिरावट का अनुमान है।

पश्चिमी विक्षोभ के जम्मू-कश्मीर से उत्तर-पूर्व की ओर बढ़ने से 25 जनवरी से शुष्क उत्तर-पश्चिमी पवनें जोर पकड़ेंगी-

मौसम विभाग ने कहा कि पश्चिमी विक्षोभ के जम्मू-कश्मीर से उत्तर-पूर्व की ओर बढ़ने से 25 जनवरी से शुष्क उत्तर-पश्चिमी पवनें जोर पकड़ने लगेंगी। अगले तीन-चार दिन तक उत्तर भारत के मैदानी इलाकों और इससे लगे मध्य तथा पश्चिमी भारत के हिस्सों में इनका प्रभाव बना रहेगा।

मौसम विभाग ने कहा कि हिमाचल प्रदेश के कुफरी, भरमौर, केलोंग और कल्पा में बर्फबारी हुई जबकि राज्य के कुछ अन्य हिस्सों में मध्यम स्तर की बारिश हुई है। लाहौल-स्पीति का प्रशासनिक केन्द्र केलोंग राज्य का सबसे ठंडा इलाका बना हुआ है, जहां तापमान शून्य से 9.2 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया है।

भीलवाड़ा में प्रदेश में सबसे कम छह डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया

राजस्थान के हिस्सों में रात का तापमान सामान्य से अधिक रहा। भीलवाड़ा में सबसे कम छह डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। अधिकारियों ने कहा कि कश्मीर के अधिकतर हिस्सों में रविवार को बर्फबारी के बाद न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई, लेकिन बादलों के बीच सुबह के समय धूप भी निकली।

उन्होंने कहा कि श्रीनगर में तापमान शून्य से नीचे 1.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो बीती रात के तापमान माइनस दो डिग्री सेल्सियस से ऊपर है। इसके अलावा गुलमर्ग का तापमान शनिवार रात माइनस 11 डिग्री सेल्सियस रहा। पहलगाम का तापमान शून्य से 12 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया।

मौसम विभाग ने कहा कि उत्तर प्रदेश में शीतलहर के बीच मौसम शुष्क रहा। राज्य के कुछ इलाकों में बीते 24 घंटे के दौरान घना कोहरा छाया रहा। राज्य में न्यूनतम तापमान 4.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पुलिस के एक अधिकारी ने कहा, ''किशनपुर थाना इलाके के मेहरौली गांव में 45 वर्षीय किसान कामता निषाद की अपने खेत में सिंचाई करते वक्त कथित रूप से ठंड लगने से मौत हो गई।''

(एजेंसी इनपुट)

टॅग्स :मौसममौसम रिपोर्टदिल्लीउत्तर प्रदेशजम्मू कश्मीरराजस्थान
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप