लाइव न्यूज़ :

दिल्ली सहित उत्तर भारत में कब बरसेंगे मेघा, जानें मौसम से जुड़ी अहम बातें

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: June 26, 2018 12:33 IST

उमस भरी गर्मी से राहत पाने के लिए हर कोई इंतजार कर रहा है। ऐसे में मौसम विभाग ने कहा है कि आज दिल्ली, पश्चिम-पूर्वी उत्तर प्रदेश में धूल भरी आंधी चल सकती है।

Open in App

नई दिल्ली, 26 जून: उमस भरी गर्मी से राहत पाने के लिए हर कोई इंतजार कर रहा है। ऐसे में मौसम विभाग ने कहा है कि आज दिल्ली, पश्चिम-पूर्वी उत्तर प्रदेश में धूल भरी आंधी चल सकती है। साथ ही मौसम विभाग ने अनुमान लगाया है कि दिल्ली में मानसून 29 जून तक आ सकता है और 27 जून को प्री-मानसून बारिश हो सकती है।.

-गुजरात, गोवा, असम, मेघालय, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, पश्चिम बंगाल, सिक्किम और ओडिशा में भारी बारिश हो सकती है। जबकि पूर्वी राजस्थान, झारखंड और बिहार के कुछ हिस्सों में भी भारी बारिश का अनुमान है।-असम राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एएसडीएमए) के मुताबिक , बाढ़ के कारण पांच जिलों में कुल 96,993 लोग प्रभावित हैं जबकि कल छह जिलों में 1.94 लाख लोग इससे प्रभावित थे। करीमगंज में सबसे ज्यादा 59,023 लोग प्रभावित हैं जबकि बाढ़ से प्रभावित अन्य जिलों में धेमाजी, लखीमपुर , कछार और हेलाकांडी शामिल हैं।-राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में लोगों को भीषण गर्मी का सामना करना पड़ रहा है और अधिकतम तापमान औसत से चार डिग्री सेल्सियस अधिक 42.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। ऐसे में आज हल्की बारिश से लोगों को राहत मिलेगी।-मौसम विभाग ने आज शाम आकाश में आंशिक रूप से बादल छाने और धूल भरी आंधी आने की संभावना व्यक्त की है। -उत्तर प्रदेश में भी गर्मी का असर रहा और बांदा सबसे गर्म स्थान रहा जहां अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।-पश्चिम बंगाल के ज्यादातर हिस्सों, बिहार और झारखंड के कुछ हिस्सों सुपौल और जमशेदपुर में बारिश दर्ज की गई है। विभाग ने कहा कि 48 घंटों के भीतर मानसून के और प्रगति करने की उम्मीद है। स्थितियां इसके अनुकूल बनी हुई है। -मुंबई के मौसम विभाग के निदेशक अजय कुमार ने बताया कि बीते 24 घंटे में मुंबई में 231.4 मिमी बारिश दर्ज की गई है।- सिंचाई अधिकारियों ने बताया है कि अधिकांश इलाकों में ही बांध मरम्मत का काम समाप्त हो चुका है। इसके अलावा 24 घंटे निगरानी रखी जा रही है।-25 तारीख से अगले चार दिनों तक उत्तर बंगाल के 5 जिलों में भारी से भारी बारिश की संभावना जताई गई है। इसे लेकर अलीपुर मौसम विभाग की तरफ से सतर्कता जारी कर दी गई है।

टॅग्स :मौसमइंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

भारतमाफ कीजिए मुनिश्रीजी, आप गलत बोल गए

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स

भारतImport Duty Cut: सरकार ने आज से 41 वस्तुओं पर हटाया आयात शुल्क, चेक करें पूरी लिस्ट

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप