लाइव न्यूज़ :

मुंबई में मॉनसून की दस्तक, रेल यातायात प्रभावित, इन इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: June 9, 2018 15:27 IST

दक्षिण पश्चिम मॉनसून की शुरूआत हो गई है और महानगर मुंबई में शनिवार को हुई भारी बारिश के चलते उपनगर में रेलगाड़ियों के परिचालन में खासी देरी हुई।

Open in App

मुंबई, 9 जून। दक्षिण पश्चिम मॉनसून की शुरूआत हो गई है और महानगर मुंबई में शनिवार को हुई भारी बारिश के चलते उपनगर में रेलगाड़ियों के परिचालन में खासी देरी हुई। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने मुंबई, कोंकण-ठाणे के इलाकों, अहमदनगर, परभनी और महाराष्ट्र के अन्य भागों में मॉनसून की शुरूआत की घोषण करते हुए अगले दो दिनों में भारी बारिश की चेतावनी दी है।

आईएमडी के उप निदेशक केएस होसालिकर ने कहा ,‘‘आज सुबह साढ़े आठ बजे तक उपनगरीय इलाकों में भारी बारिश दर्ज की गई।’’ एक अधिकारी ने बताया कि बारिश के कारण मध्य रेलवे के उपनगरीय खंडों पर ट्रेनें 10-12 मिनट की देरी से चल रही हैं। किसी भी ट्रेन को रद्द नहीं किया गया है।

मध्य रेलवे के पीआरओ सुनील उदासी ने कहा, ‘‘डाउन स्लो लाइन में आज सुबह एक दीवार का मलबा गिर गया। इसे तत्काल साफ कराया गया और कुछ वक्त के लिए डाउन स्लो लाइन की ट्रेनों को फास्ट लाइन पर चलाया गया।’’ उन्होंने कहा कि डरने वाली कोई बात नहीं है साथ ही यात्रियों को अफवाहों पर ध्यान नहीं देने की सलाह दी जाती है।

बारिश से भारी तबाही के चेतावनियों के बीच मुंबई में जानमाल की क्षति शुरू हो गई है। बारिश के चलते पानी से भरे गड्ढे में एक युवती के स्कूटी लेकर गिर जाने से मौत हो गई है। जबकि स्कूटी पर बैठी दूसरी युवती घायल हो गई है। 

मुंबई में मौसम का मिजाज बदल चुका है। चिलमिलाती गर्मी और उमस के बाद शुरू हुई बारिश के चलते एक ओर जहां मौसम सुहाना हो गया है तो वही दूसरी ओर निचले इलाकों, बस्ती और सड़कों में पानी भरना शुरू हो गया है। मुंबई के माहिम इलाके में हुई जोरदार बारिश के चलते सड़कों पर पानी भर गया है। 

 

टॅग्स :मौसममुंबईमहाराष्ट्र
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो