लाइव न्यूज़ :

Weather Report: मौसम विभाग ने 9 राज्यों, केंद्र शासित प्रदेशों के लिए जारी की लू चेतावनी

By अनिल शर्मा | Updated: May 13, 2023 15:18 IST

मौसम विभाग के अधिकारियों ने कहा कि 15 मई को अरुणाचल प्रदेश में, 15 और 16 मई को असम और मेघालय में और 14 और 15 मई को नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में भारी बारिश की संभावना है।

Open in App
ठळक मुद्देमौसम विभाग ने कहा कि 15 मई से पूर्वी भारत में लू की स्थिति बनी रहेगी।मौसम विभाग ने यह भी कहा कि 13 मई से 16 मई तक पूर्वोत्तर भारत में बारिश की संभावना।

नई दिल्लीः भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने शुक्रवार को कहा कि अगले तीन दिनों में भारत के कई हिस्सों में लू बढ़ने वाली है। मौसम विभाग ने कहा कि राजस्थान, गुजरात के कुछ स्थानों पर शनिवार और महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश के कुछ स्थानों पर शनिवार और रविवार को लू का अनुमान है। मौसम विभाग ने कहा कि 15 मई से पूर्वी भारत में लू की स्थिति बनी रहेगी।

आईएमडी ने कहा कि आगामी कुछ दिन आसमान साफ रहने और अधिकतम तापमान बढ़ने की संभावना है और इसके 12-13 मई को 42 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने का अनुमान है, लेकिन 16-17 मई तक ‘लू’ चलने की संभावना नहीं है।’’ 15 व 16 मई को बिहार, ओडिशा और पश्चिम बंगाल के कुछ स्थानों पर जबकि 16 को आंध्र प्रदेश और पुदुचेरी में लू का अनुमान है।

मौसम विभाग ने यह भी कहा कि 13 मई से 16 मई तक पूर्वोत्तर भारत में बारिश की संभावना। अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय में 14-16 मई के बीच, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में 13-16 मई के बीच भारी वर्षा होने की संभावना है। मौसम विभाग के अधिकारियों ने कहा कि 15 मई को अरुणाचल प्रदेश में, 15 और 16 मई को असम और मेघालय में और 14 और 15 मई को नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में भारी बारिश की संभावना है।

 

टॅग्स :हीटवेवभारतीय मौसम विज्ञान विभाग
Open in App

संबंधित खबरें

भारतWeather Updates: पश्चिमी विक्षोभ के बावजूद जम्मू-कश्मीर में मार्च का महीना गुजरा सूखा, 34 फीसदी दर्ज हुई गिरावट

कारोबारकश्मीर मौसमः ताजा बारिश और बर्फ से राहत, गुलमर्ग और सोनमर्ग में बर्फबारी से पर्यटक खुश, ईद के दिन बाजार में रौनक?

भारत8 मार्च 2020 के बाद 21 मार्च 2026?, पिछले 6 वर्षों में मार्च का सबसे ठंडा दिन दर्ज, दिल्ली-एनसीआर में कोहरा, वीडियो

भारतDelhi Weather Today: रिमझिम बारिश के बीच हुई दिल्लीवालों की सुबह, 16 डिग्री तापमान ने बढ़ाई सिहरन; आज रहेगा येलो अलर्ट

कारोबार5 से 6 इंच ताजा बर्फ?, गुलमर्ग में बर्फबारी जारी, पर्यटक खुश और किसान खुशहाल?, ढलान, सड़क और छतों पर बर्फ की चादर

भारत अधिक खबरें

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण