लाइव न्यूज़ :

Weather Report: राजस्थान में ठंड का प्रकोप जारी, कई स्थानों पर पारा शून्य से नीचे लुढ़का

By भाषा | Updated: December 28, 2019 15:57 IST

मौसम विभाग के अनुसार राज्य के ज्यादातर हिस्से कड़ाके की सर्दी की जद में हैं। शुक्रवार रात को फतेहपुर सीकर में न्यूनतम तापमान माइनस चार डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं सीकर में यह माइनस 1.0 डिग्री सेल्सियस और माउंट आबू में माइनस 1.5 डिग्री सेल्सियस रहा।

Open in App
ठळक मुद्देमौसम विभाग का कहना है कि अगले 24 घंटों में भी शीत लहर से कोई राहत मिलने की उम्मीद नहीं है।राज्य के ज्यादातर हिस्सों में न्यूनतम तापमान तीन डिग्री सेल्सियस से कम है।

राजस्थान में कड़ाके की सर्दी पड़ रही है जहां अनेक जगह पर न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे बना हुआ है। वहीं कोहरे के चलते आम जनजीवन प्रभावित हुआ है और मौसम विभाग का कहना है आने वाले कुछ दिनों में भी इससे राहत मिलने की उम्मीद नहीं है।

मौसम विभाग के अनुसार राज्य के ज्यादातर हिस्से कड़ाके की सर्दी की जद में हैं। शुक्रवार रात को फतेहपुर सीकर में न्यूनतम तापमान माइनस चार डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं सीकर में यह माइनस 1.0 डिग्री सेल्सियस और माउंट आबू में माइनस 1.5 डिग्री सेल्सियस रहा।

राज्य के ज्यादातर हिस्सों में न्यूनतम तापमान तीन डिग्री सेल्सियस से कम है। बीती रात अलवर में यह 0.2 डिग्री सेल्सियस, पिलानी में 0.6 डिग्री सेल्सियस, चुरू में 1.1 डिग्री सेल्सियस, गंगानगर में 2.1 डिग्री सेल्सियस, बीकानेर में 2.7 डिग्री सेल्सियस, चित्तौड़गढ़ में 2.0 डिग्री सेल्सियस और डबोक में 2.6 डिग्री सेल्सियस रहा।

मौसम विभाग का कहना है कि अगले 24 घंटों में भी शीत लहर से कोई राहत मिलने की उम्मीद नहीं है। राज्य के सीकर, झुंझुनू, भरतपुर, धौलपुर, अजमेर, टौंक, जयपुर, उदयपुर, चुरू, गंगानगर, हनुमानगढ़ और बीकानेर में सर्दी का प्रकोप अभी जारी रहने का अनुमान है। इसके अलावा इनमें से कई जिलों में पाला पड़ सकता है तथा कोहरे का भी असर रहेगा। 

टॅग्स :मौसम रिपोर्टराजस्थानविंटर
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

भारतWeather Updates: पश्चिमी विक्षोभ के बावजूद जम्मू-कश्मीर में मार्च का महीना गुजरा सूखा, 34 फीसदी दर्ज हुई गिरावट

भारतबोर्ड एग्जाम में उसने 93.88% अंक हासिल किए थे, लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंज़ूर था, राजस्थान की मेधावी छात्रा की हुई मौत

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब