लाइव न्यूज़ :

Weather News: 2024 में गर्मी की मार अधिक!, आईएमडी ने कहा-मार्च से मई की अवधि में अधिकतम-न्यूनतम तापमान सामान्य से अधिक रहने का अनुमान!

By सतीश कुमार सिंह | Updated: March 1, 2024 17:38 IST

Weather News: विभाग के महानिदेशक मृत्युंजय महापात्रा ने संवाददाता सम्मेलन में बताया कि भारत के ज्यादातर हिस्सों में मार्च और मई के बीच अधिकतम और न्यूनतम तापमान सामान्य से अधिक रहने का अनुमान है।

Open in App
ठळक मुद्देभारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने लोगों को अलर्ट कर दिया है। इस साल गर्मी के मौसम की शुरुआत से ही अधिक गर्मी पड़ने की संभावना है। मानसून सीज़न के दूसरे भाग तक स्थापित होने की संभावना है।

Weather News: भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने लोगों को अलर्ट कर दिया है। भारत में इस साल गर्मी के मौसम की शुरुआत से ही अधिक गर्मी पड़ने की संभावना है। भारत के ज्यादातर हिस्सों में मार्च से मई की अवधि के दौरान अधिकतम और न्यूनतम तापमान सामान्य से अधिक रहने का अनुमान है। क्योंकि पूरे मौसम में अल नीनो की स्थिति जारी रहने का अनुमान है। पूर्वोत्तर प्रायद्वीपीय भारत - तेलंगाना, आंध्र प्रदेश और उत्तरी आंतरिक कर्नाटक और महाराष्ट्र और ओडिशा के कई हिस्सों में सामान्य से अधिक गर्मी वाले दिनों की भविष्यवाणी की गई है। 

देश में मार्च में सामान्य से अधिक बारिश (लंबी अवधि के औसत 29.9 मिमी से 117 प्रतिशत से अधिक) दर्ज होने की संभावना है। आईएमडी के महानिदेशक मृत्युंजय महापात्र ने एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि भारत में मार्च से मई की अवधि में देश के अधिकांश हिस्सों में अधिकतम और न्यूनतम तापमान सामान्य से अधिक रहने की संभावना है।

उन्होंने कहा कि मार्च में उतर और मध्य भारत में लू चलने की संभावना नहीं है। लोकसभा चुनाव अप्रैल-मई में होने की संभावना है। महापात्रा ने कहा कि अलनीनो (मध्य प्रशांत महासागर में समुद्री जल के नियमित अंतराल पर गर्म होने की स्थिति) गर्मी के पूरे मौसम में बना रहेगा तथा उसके बाद तटस्थ स्थिति बन सकती है। ला-नीना परिस्थिति मानसून के उत्तरार्ध में बनने की संभावना है। यह आमतौर पर भारत में अच्छी मानसूनी वर्षा से संबंधित है। मानसून सीज़न के दूसरे भाग तक स्थापित होने की संभावना है।

टॅग्स :मौसमभारतीय मौसम विज्ञान विभागहीटवेवमौसम रिपोर्ट
Open in App

संबंधित खबरें

भारतWeather Updates: पश्चिमी विक्षोभ के बावजूद जम्मू-कश्मीर में मार्च का महीना गुजरा सूखा, 34 फीसदी दर्ज हुई गिरावट

भारतJammu and Kashmir: मार्च के महीने में जम्मू-कश्मीर में 43% बारिश की कमी, लगातार 7वीं बार सर्दियों के मौसम में सूखे का असर

कारोबारकश्मीर मौसमः ताजा बारिश और बर्फ से राहत, गुलमर्ग और सोनमर्ग में बर्फबारी से पर्यटक खुश, ईद के दिन बाजार में रौनक?

भारत8 मार्च 2020 के बाद 21 मार्च 2026?, पिछले 6 वर्षों में मार्च का सबसे ठंडा दिन दर्ज, दिल्ली-एनसीआर में कोहरा, वीडियो

भारतDelhi Weather Today: रिमझिम बारिश के बीच हुई दिल्लीवालों की सुबह, 16 डिग्री तापमान ने बढ़ाई सिहरन; आज रहेगा येलो अलर्ट

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील