लाइव न्यूज़ :

मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट, अगस्त-सितंबर में ऐसा रहेगा मानसून का हाल

By भाषा | Updated: August 3, 2018 18:01 IST

आईएमडी ने कहा कि जुलाई अंत तक का पूर्वानुमान बताता है कि बिहार, झारखंड और पूर्वोत्तर के राज्यों को छोड़कर देश के बाकी हिस्सों में बारिश अच्छी रही।

Open in App

नई दिल्ली, 3 अगस्त: भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने पूर्वानुमान जताया कि अगस्त-सितंबर महीने में मानसून सामान्य रहेगा। दक्षिण पश्चिम मानसून मौसम के दूसरे छमाही के दौरान बारिश को लेकर अपने दूसरे लांग रेंज पूर्वानुमान को जारी करते हुए आईएमडी ने कहा कि जुलाई अंत तक का पूर्वानुमान बताता है कि बिहार, झारखंड और पूर्वोत्तर के राज्यों को छोड़कर देश के बाकी हिस्सों में बारिश अच्छी रही।

इसके अनुसार अगले दो महीने में वर्षा के अनुकूल रहने की उम्मीद है जिससे खरीफ के मौसम के दौरान खेती के लिये उम्मीदें बढ़ गयी हैं। मौसम विभाग के अनुसार, “अगस्त 2018 के दौरान बारिश के एलपीए के 96 फीसदी (प्लस-माइनस नौ) से कम होने की संभावना है और जून में की गई भविष्यवाणी की तुलना में इसके अधिक होने की संभावना है। मात्रात्मक रूप से, मौसम की दूसरी छमाही के दौरान देश में बारिश के एलपीए के 95 फीसदी तक रहने की संभावना है।”

अगर बारिश एलपीए (दीर्घावधि औसत) का 96-104 फीसदी हो तो इसे सामान्य समझा जाता है और अगर यह एलपीए का 90-96 फीसदी हो तो इसे ‘‘सामान्य से नीचे’’ समझा जाता है। आईएमडी के अतिरिक्त महानिदेशक एम मोहपात्रा ने कहा कि अगस्त-सितंबर की अवधि में सामान्य सीमा एलपीए का 94-100 फीसदी है। निजी मौसम पूर्वानुमान एजेंसी ने पहले ही इस साल के मानसून को लेकर अपने पूर्वानुमान को कम कर दिया है।

अप्रैल में अपने शुरुआती पूर्वानुमान में स्काईमेट ने कहा था कि देश में बारिश एलपीए की 100 फीसदी रहेगी, जो ‘‘सामान्य’’ की श्रेणी में आता है।अपने ताजा पूर्वानुमान में स्काईमेट ने कहा कि अगस्त में यह एलपीए का 88 फीसद और सितंबर में इसमें थोड़़ा सुधार देखा जा सकता है जो कि एलपीए का 93 फीसद रह सकता है।

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों के लिए यहाँ क्लिक करे. यूट्यूब चैनल यहाँ सब्सक्राइब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट!

टॅग्स :मौसम
Open in App

संबंधित खबरें

भारतJammu and Kashmir: मार्च के महीने में जम्मू-कश्मीर में 43% बारिश की कमी, लगातार 7वीं बार सर्दियों के मौसम में सूखे का असर

कारोबारकश्मीर मौसमः ताजा बारिश और बर्फ से राहत, गुलमर्ग और सोनमर्ग में बर्फबारी से पर्यटक खुश, ईद के दिन बाजार में रौनक?

भारत8 मार्च 2020 के बाद 21 मार्च 2026?, पिछले 6 वर्षों में मार्च का सबसे ठंडा दिन दर्ज, दिल्ली-एनसीआर में कोहरा, वीडियो

कारोबार5 से 6 इंच ताजा बर्फ?, गुलमर्ग में बर्फबारी जारी, पर्यटक खुश और किसान खुशहाल?, ढलान, सड़क और छतों पर बर्फ की चादर

भारतदिल्ली, हरियाणा और नोएडा में 4 दिन में दूसरी बार भारी बारिश और अटल सुरंग पर ताजा हिमपात, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए