लाइव न्यूज़ :

मौसम का हालः मध्य प्रदेश में रेड, आरेंज और येलो अलर्ट, राज्य के 4 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी

By शिवअनुराग पटैरया | Updated: August 27, 2020 16:01 IST

मौसम विभाग ने राज्य के 4 जिलों में भारी वर्षा एवं गरज चमक के साथ बिजली गिरने और चमकने संभावना जताते हुए ग्वालियर संभाग के साथ ही 11 जिलों में बिजली चमकने और गिरने की चेतावनी देते हुए येलो अलर्ट जारी किया है.

Open in App
ठळक मुद्देराज्य के 2 संभागों और 12 जिलों में अतिभारी बरसात और बिजली गिरने व चमकने की चेतावनी के साथ ही आरेंज अलर्ट जारी किया है. शहडोल, रीवा, जबलपुर एवं सागर संभागों के जिलों में अधिकांश स्थानों पर तथा शेष संभागों के जिलों में कहीं-कहीं वर्षा दर्ज की गई. रायसेन में 1.6, धार में 2.2, ग्वालियर में 0.9, पचमढ़ी में 1, छिंदवाड़ा में 1, सिवनी में 1, नरसिंहपुर में 3 मिलीमीटर बरसात हुई.

भोपालः मध्य प्रदेश में लगातार बरसात का दौर जारी है. मौसम विभाग ने आगामी 24 घंटों में राज्य के 4 जिलों में अत्याधिक भारी बरसात के साथ ही बिजली चमकने और गिरने की चेतावनी देते हुए रेड अलर्ट जारी किया है.

इसके साथ ही मौसम विभाग ने राज्य के 2 संभागों और 12 जिलों में अतिभारी बरसात और बिजली गिरने व चमकने की चेतावनी के साथ ही आरेंज अलर्ट जारी किया है. मौसम विभाग ने राज्य के 4 जिलों में भारी वर्षा एवं गरज चमक के साथ बिजली गिरने और चमकने संभावना जताते हुए ग्वालियर संभाग के साथ ही 11 जिलों में बिजली चमकने और गिरने की चेतावनी देते हुए येलो अलर्ट जारी किया है.

पिछले 24 घंटों के दौरान पूर्वी मध्य प्रदेश में मानसून सक्रिय रहा. शहडोल, रीवा, जबलपुर एवं सागर संभागों के जिलों में अधिकांश स्थानों पर तथा शेष संभागों के जिलों में कहीं-कहीं वर्षा दर्ज की गई. पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश के राज्य में  खजुुराहो में 109.4, नौगांव में 85.2, जबलपुर में 55.8, दमोह में 61, टीकमगढ़ में 35, उमरिया में 19.2, मंडला में 22, सागर में 20.4, मल्लजखंड में 16.6, सतना में 10.1, रीवा में 10.4, सीधी में 11.2, रायसेन में 1.6, धार में 2.2, ग्वालियर में 0.9, पचमढ़ी में 1, छिंदवाड़ा में 1, सिवनी में 1, नरसिंहपुर में 3 मिलीमीटर बरसात हुई.

मौसम विभाग ने आगामी 24 घंटों में  रीवा, शहडोल, सागर, जबलपुर, होशंगाबाद, उज्जैन, भोपाल, चंबल एवं ग्वालियर संभागों के जिलों में अधिकांश स्थानों पर वर्षा या गरज चमक के साथ बौछारे पड़ सकती है.इसके साथ ही इंदौर संभागों के जिलों में अनेक स्थानों पर वर्षा या गरज चमक के साथ बौछारे पड़ सकती है.

मौसम विभाग ने रेड अलर्ट जारी करते हुए कहा है कि आगामी 24 घंटों में बालाघाट, टीकमगढ़, दमोह एवं सागर जिलों में कहीं-कहीं अत्याधिक भारी वर्षा तथा गरज चमक के साथ बिजली चमकने, गिरने की संभावना है.

मौसम विभाग ने इसके साथ ही रीवा एवं शहडोल संभागों में तथा कटनी, जबलपुर, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, सिवनी, मंडला, छतरपुर, पन्ना, विदिशा, रायसेन, होशंगाबाद एवं बैतूल जिलों में कहीं-कहीं अति भारी वर्षा तथा गरज चंमक के साथ बिजली चमकने, गिरने की संभावना जताते हुए आरेंज अलर्ट जारी किया है.

मौसम विभाग ने इसके साथ ही राजगढ़, शाजापुर, गुना एवं अशोकनगर जिलों में कहीं-कहीं भारी वर्षा तथा गरज चमक के बिजली चमकने, गिरने की चेतावनी देते हुए येलो अलर्ट जारी किया है. मौसम विभाग ने इसके साथ ही चंबल संभाग तथा सीहोर, भोपाल, हरदा, रतलाम, उज्जैन, देवास, आगर, नीमच, मंदसौर, शिवपुरी, ग्वालियर, दतिया जिलों में कहीं कहीं गरज चंमक के साथ बिजली चमकने, गिरने की चेतावनी देते हुए येलो अलर्ट जारी किया है.

टॅग्स :भारतीय मौसम विज्ञान विभागमौसममौसम रिपोर्टमध्य प्रदेशग्वालियरजबलपुरभोपालउज्जैनइंदौर
Open in App

संबंधित खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप