लाइव न्यूज़ :

मौसम का हालः मध्य प्रदेश के 15 ज़िलों में भारी बरसात की चेतावनी, येलो अलर्ट

By शिवअनुराग पटैरया | Updated: September 11, 2020 15:29 IST

पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश के भोपाल, इंदौर, उज्जैन, होशंगाबाद, रीवा, शहडोल, जबलपुर संभागों के जिलों में अनेक स्थानों पर सागर संभाग के जिलों में कुछ स्थानों पर वर्षा दर्ज की गई तथा ग्वालियर एवं चंबल संभागों के जिलों का मौसम मुख्यत: शुष्क रहा. 

Open in App
ठळक मुद्देजबलपुर, सागर संभागों के सभी जिलों में तथा रीवा, सतना जिलों में कहीं-कहीं गरज चमक के साथ बिजली चमकने, गिरने की  चेतावनी जारी की है.  भोपाल (शहर), सेंधवा, सोनकच्छ, पाली, गाडरवाडा, जैतहरी, देवसर, अमरवाड़ा, चन्नौडी में 5 सेमी बरसात हुई. अलीराजपुर, बड़वानी, खरगौन, खंडवा, बुरहानपुर जिलों में अनेक स्थानों पर वर्षा या गरज चंमक के साथ बौछारे पड़ सकती है.

भोपालः मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी करते हुए कहा है  राज्य के 15 जिलों में कहीं-कहीं भारी वर्षा हो सकती है. इसके साथ ही  मौसम विभाग ने भोपाल, होशंगाबाद, इंदौर, उज्जैन, शहडोल, जबलपुर, सागर संभागों के सभी जिलों में तथा रीवा, सतना जिलों में कहीं-कहीं गरज चमक के साथ बिजली चमकने, गिरने की  चेतावनी जारी की है.  

पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश के भोपाल, इंदौर, उज्जैन, होशंगाबाद, रीवा, शहडोल, जबलपुर संभागों के जिलों में अनेक स्थानों पर सागर संभाग के जिलों में कुछ स्थानों पर वर्षा दर्ज की गई तथा ग्वालियर एवं चंबल संभागों के जिलों का मौसम मुख्यत: शुष्क रहा. 

बीते 24 घंटोंं में राज्य के हाटपीपल्या में 11, टिमरनी, हरसूद, खंडवा, मंडला में 9, ब्यावरा, जावद, माडा, कोतमा में 7, सिरमौर, गैरतगंज, कन्नौद, ग्यारसपुर में 6, बरेली, राजपुर, भोपाल (शहर), सेंधवा, सोनकच्छ, पाली, गाडरवाडा, जैतहरी, देवसर, अमरवाड़ा, चन्नौडी में 5 सेमी बरसात हुई. 

मौसम विभाग ने आगामी 24 घंटों में जबलपुर, शहडोल, होशंगाबाद संभागों के जिलों में तथा अलीराजपुर, बड़वानी, खरगौन, खंडवा, बुरहानपुर जिलों में अनेक स्थानों पर वर्षा या गरज चंमक के साथ बौछारे पड़ सकती है.  

इसके साथ ही रीवा, सागर, भोपाल, उज्जैन संभागों के जिलों में व झाबुआ, धार एवं इंदौर जिलों में कुछ स्थानों पर वर्षा या गरज चमक के साथ बौछारे पड़ सकती है. इसके साथ ही ग्वालियर एवं चंबल संभागों के जिलों में कहीं-कहीं वर्षा या गरज चमक के साथ बौछारे पड़ सकती है. 

मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी करते हुए कहा है कि आगामी 24 घंटों में नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, सिवनी, मंडला, बालाघाट, अनूपपुर, बैतूल, हरदा, बुरहानपुर, खंडवा, खरगौन, बड़वानी, अलीराजपुर, झाबुआ, धार जिलों में कहीं-कहीं भारी वर्षा हो सकती है.

इसके साथ ही भोपाल, होशंगाबाद, इंदौर, उज्जैन, शहडोल, जबलपुर, सागर संभागों के जिलों में तथा रीवा, सतना जिलों में कहीं-कहीं गरज चंमक के साथ बिजली चमकने, गिरने की संभावना है.  

टॅग्स :भारतीय मौसम विज्ञान विभागमौसममौसम रिपोर्टमध्य प्रदेशभोपालग्वालियर
Open in App

संबंधित खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

कारोबार1 अप्रैल को झटका, मध्य प्रदेश में दूध महंगा, 2-4 रुपये प्रति लीटर का इजाफा?

भारतWeather Updates: पश्चिमी विक्षोभ के बावजूद जम्मू-कश्मीर में मार्च का महीना गुजरा सूखा, 34 फीसदी दर्ज हुई गिरावट

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप