लाइव न्यूज़ :

Weather Cold Update: शीतलहर प्रकोप जारी, न्यूनतम तापमान भारी गिरावट, दिल्ली-एनसीआर, उत्तर प्रदेश, बिहार, ओडिशा, मध्य प्रदेश, राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, झारखंड में प्रकोप!

By सतीश कुमार सिंह | Updated: December 22, 2023 15:41 IST

Weather Cold Update: मौसम विभाग के अनुसार बीती रात न्यूनतम तापमान सीकर में 2.8 डिग्री, चुरू में 4.2 डिग्री, संगरिया में 4.4 डिग्री, पिलानी में 4.5 डिग्री, गंगानगर में 6.5 डिग्री और करौली में 5.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 

Open in App
ठळक मुद्देशीतलहर से राहत मिलने की संभावना अभी नहीं है।भुवनेश्वर और कटक में क्रमश: 13.4 और 13.2 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया।सिरोही व फलौदी में भी न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज किया गया।

Weather Cold Update: उत्तर भारत के कई राज्य में शीतलहर प्रकोप जारी है। दिल्ली-एनसीआर, उत्तर प्रदेश, बिहार, ओडिशा, मध्य प्रदेश, राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, झारखंड सहित कई राज्य में ठंड लहर जारी है। लोग अपने घर में दुबक गए हैं। लोग अलाव के सहारे हो गए हैं। शीतलहर से राहत मिलने की संभावना अभी नहीं है।

अगले चार से पांच दिनों में तापमान दो से तीन डिग्री तक बढ़ने की उम्मीद है। अगले 24 घंटों तक पटना और राज्य के अधिकांश हिस्सों में कोहरा छाये रहने के साथ मौसम शुष्क रहेगा। राजधानी पटना का न्यूनतम तापमान 10.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि किशनगंज 5.5 डिग्री सेल्सियस के साथ सबसे ठंडा शहर रहा है।

कंधमाल जिले में जी उदयगिरि राज्य में सबसे ठंडा स्थान रहा

ओडिशा में 16 स्थानों का तापमान 10 डिग्री सेल्यिस से नीचे आने और इसके परिणामस्वरूप शीतलहर का प्रकोप बढ़ने के साथ ही भारत मौसम विभाग (आईएमडी) ने राज्य के 13 जिलों के लिए घने कोहरे की चेतावनी शुक्रवार को जारी की। आईएमडी ने ‘येलो’ चेतावनी जारी करके कहा कि सुंदरगढ़, क्योंझर, अंगुल, ढेंकनाल, कटक, जाजपुर, नयागढ़, खुर्दा, पुरी, गंजम, कंधमाल, कालाहांडी और कोरापुट जिलों में एक या दो स्थानों पर घने कोहरा छाने की संभावना है। स्थानीय मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, कंधमाल जिले में जी उदयगिरि राज्य में सबसे ठंडा स्थान रहा, जहां तापमान 4.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

इसने बताया कि राज्य में 16 स्थानों पर तापमान 10 डिग्री सेल्सियस या उससे नीचे दर्ज किया गया। जी उदयगिरि के बाद सेमिलिगुडा में तापमान 5.6 डिग्री सेल्सियस, फुलबनी में छह डिग्री, किरेई में 7.1 डिग्री, कोरापुट में 7.7 डिग्री, क्योंझर में 7.8, दरिंगबाड़ी में आठ डिग्री, अंगुल और भवानीपटना में 8.6 डिग्री, राउरकेला में 8.7 डिग्री, सुंदरगढ़ और नबरंगपुर में नौ डिग्री, सोनपुर में 9.3 डिग्री, झारसुगुड़ा में 9.4 डिग्री, रानीताल में 9.4 डिग्री और चिपिलिमा में 9.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। भुवनेश्वर और कटक में क्रमश: 13.4 और 13.2 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया।

राजस्थान: फतेहपुर में न्यूनतम तापमान 1.9 डिग्री सेल्सियस

राजस्थान के अनेक इलाकों में कड़ाके की सर्दी पड़ रही है जहां फतेहपुर में बीती रात न्यूनतम तापमान 1.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार बीती रात न्यूनतम तापमान सीकर में 2.8 डिग्री, चुरू में 4.2 डिग्री, संगरिया में 4.4 डिग्री, पिलानी में 4.5 डिग्री, गंगानगर में 6.5 डिग्री और करौली में 5.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

इसके साथ ही अजमेर, भीलवाड़ा, चित्तौड़गढ़, सिरोही व फलौदी में भी न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज किया गया। मौसम केंद्र जयपुर का अनुमान है कि एक नए पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से शुक्रवार को पश्चिमी राजस्थान के जैसलमेर, जोधपुर, बीकानेर, नागौर, चूरू, हनुमानगढ़ व गंगानगर जिलों में कहीं-कहीं हल्की बारिश/बूंदाबांदी होने की संभावना है।

शेष अधिकांश भागों में बादल छाए रहने की संभावना है। वहीं 23 दिसंबर से आगामी एक सप्ताह के दौरान राज्य के अधिकांश भागों में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। 23 दिसंबर को पश्चिमी राजस्थान के बीकानेर संभाग में कहीं-कहीं मध्यम से घना कोहरा छा सकता है।

पंजाब, हरियाणा के ज्यादातर हिस्से कड़ाके की ठंड की चपेट में

पंजाब और हरियाणा के ज्यादातर हिस्से शुक्रवार को कड़ाके की ठंड की चपेट में हैं और लुधियाना में न्यूनतम तापमान 3.4 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया है। मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, पंजाब के अमृतसर में पारा 4.8 डिग्री सेल्सियस और पटियाला में पांच डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बठिंडा में रात को ठंड रही और तापमान छह डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

फरीदकोट, गुरदासपुर और फिरोजपुर में भी रात को ठंड रही और वहां न्यूनतम तापमान क्रमश: 5.4 डिग्री सेल्सियस, 5.5 डिग्री सेल्सियस और 5.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हरियाणा के हिसार में हाड़ कंपा देने वाली ठंड रही और न्यूनतम तापमान 3.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

करनाल में भी पारा 5.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अंबाला, नारनौल और रोहतक में भी कड़ाके की ठंड रही और वहां न्यूनतम तापमान क्रमश: 5.9 डिग्री सेल्सियस, 4.8 डिग्री सेल्सियस और 6.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दोनों राज्यों की साझा राजधानी चंडीगढ़ में न्यूनतम तापमान 6.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

टॅग्स :मौसममौसम रिपोर्टभारतीय मौसम विज्ञान विभागबिहारदिल्लीउत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप