लाइव न्यूज़ :

मौसम अलर्ट: पश्चिमी विक्षोभ देगा दिल्ली सहित उत्तर पश्चिमी भारत को भीषण गर्मी से राहत

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: June 12, 2019 08:21 IST

Open in App
ठळक मुद्दे पश्चिमी विक्षोभ भी उत्तर पश्चिमी भारत को प्रभावित कर रहा है. इ48 घंटों तक जम्मू-कश्मीर के ऊपरी इलाकों में बर्फबारी और निचले पहाड़ी इलाकों में तेज बारिश की संभावना को देखते हुए इसका असर उत्तर के मैदानी इलाकों के तापमान में गिरावट के रूप में दिखेगा.

जम्मू-कश्मीर और आसपास के पहाड़ी इलाकों में आज से सक्रिय हुए पश्चिमी विक्षोभ और अरब सागर से उत्तर की ओर चली दक्षिण पश्चिमी हवाओं के साझा असर की वजह से राजस्थान, हरियाणा और दिल्ली सहित समूचे पश्चिमी भारत में भीषण गर्मी से अगले 24 घंटों में राहत मिलने की उम्मीद है.

उल्लेखनीय है कि दिल्ली एनसीआर क्षेत्र में सोमवार को अब तक का सर्वाधिक 48 डिग्री और राजस्थान के चुरु में 50 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया था. मौसम विभाग में उत्तर क्षेत्र की पूर्वानुमान इकाई के प्रमुख वैज्ञानिक कुलदीप श्रीवास्तव ने बताया कि दिल्ली एनसीआर, हरियाणा, पश्चिमी उत्तरप्रदेश और राजस्थान सहित उत्तर पश्चिमी भारत के मैदानी इलाकों के तापमान में मंगलवार से चार डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज की जाएगी.

मौसम विभाग के दिल्ली स्थित सफदरजंग केंद्र ने इलाके का औसत अधिकतम तापमान सोमवार को 46 डिग्री की तुलना में मंगलवार को 41 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना व्यक्त की है. श्रीवास्तव ने बताया कि अरब सागर से चली दक्षिण पश्चिमी हवायें राजस्थान, हरियाणा और दिल्ली एनसीआर में नमी लेकर आ रही हैं.

इसके अलावा एक पश्चिमी विक्षोभ भी उत्तर पश्चिमी भारत को प्रभावित कर रहा है. इसकी वजह से 48 घंटों तक जम्मू-कश्मीर के ऊपरी इलाकों में बर्फबारी और निचले पहाड़ी इलाकों में तेज बारिश की संभावना को देखते हुए इसका असर उत्तर के मैदानी इलाकों के तापमान में गिरावट के रूप में दिखेगा.

उन्होंने कहा कि दक्षिण पश्चिमी हवाओं और पश्चिमी विक्षोभ के संयुक्त प्रभाव की वजह से मंगलवार को सुबह से दिल्ली, एनसीआर और राजस्थान के कुछ इलाकों में तेज हवाओं और हल्की बारिश का दौर शुरू हो चुका है. इसके कारण अगले तीन दिनों में धूल भरी हवाओं और हल्की फुल्की बारिश के साथ तापमान में चार डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज की जाएगी.

टॅग्स :मौसम रिपोर्ट
Open in App

संबंधित खबरें

भारतWeather Updates: पश्चिमी विक्षोभ के बावजूद जम्मू-कश्मीर में मार्च का महीना गुजरा सूखा, 34 फीसदी दर्ज हुई गिरावट

कारोबारकश्मीर मौसमः ताजा बारिश और बर्फ से राहत, गुलमर्ग और सोनमर्ग में बर्फबारी से पर्यटक खुश, ईद के दिन बाजार में रौनक?

भारत8 मार्च 2020 के बाद 21 मार्च 2026?, पिछले 6 वर्षों में मार्च का सबसे ठंडा दिन दर्ज, दिल्ली-एनसीआर में कोहरा, वीडियो

भारतDelhi Weather Today: रिमझिम बारिश के बीच हुई दिल्लीवालों की सुबह, 16 डिग्री तापमान ने बढ़ाई सिहरन; आज रहेगा येलो अलर्ट

कारोबार5 से 6 इंच ताजा बर्फ?, गुलमर्ग में बर्फबारी जारी, पर्यटक खुश और किसान खुशहाल?, ढलान, सड़क और छतों पर बर्फ की चादर

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील