लाइव न्यूज़ :

मौसम अलर्ट: मुंबई में भारी बारिश से सड़कों पर जलभराव, एयरपोर्ट ठप, दिल्ली में हो सकती है बारिश

By स्वाति सिंह | Updated: July 8, 2019 10:53 IST

मौसम विभाग ने राजधानी दिल्ली में भी बारिश होने की संभावना जताई है। जिससे तापमान में गिरावट आ सकती है।

Open in App
ठळक मुद्देराजधानी दिल्ली में आज बारिश होने की संभावना जताई है।उत्तर प्रदेश में मानसून के आगमन से कई इलाकों का पारा लुढ़का है

मुंबई के आस-पास कई शहरों में सोमवार सुबह से बारिश जारी है। जिसके चलते सड़कों पर पानी जमा हुआ है। मौसम विभाग की मानें तो आज यहां में रुक-रुक कर भीषण बारिश की संभावना है। सड़कों पर जलभराव होने के कारण लंबा जाम लगा हुआ है।  समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक मुंबई एयरपोर्ट के प्रवक्ता ने बताया कि शहर में बारिश के बाद मुंबई के छत्रपति शिवाजी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर विमानों का परिचालन रोक दिया गया है। 

दिल्ली में हल्की बारिश की संभावना

इसके अलावा मौसम विभाग ने राजधानी दिल्ली में आज बारिश होने की संभावना जताई है। जिससे तापमान में गिरावट आ सकती है। मौसम वैज्ञानिकों ने दिल्ली-एनसीआर में मानसून के आगमन की घोषणा पहले ही कर दी थी। मानसून यहां छह दिन की देरी से पहुंचा है। अधिकारियों ने बताया कि आने वाले 10 से 15 दिनों में रुक-रुककर बारिश होने की संभावना है। 10 जुलाई के बाद जोरदार बारिश भी हो सकती है।

मानसूनी बारिश से तर हुआ उत्तर प्रदेश

उत्तर प्रदेश में मानसून के आगमन से कई इलाकों का पारा लुढ़का है, जिससे लोगों को गर्मी से निजात मिली है। रविवार को लखनऊ का न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बारिश ने जहां लोगों को गर्मी से राहत मिली है, वहीं किसानों के चेहरे भी खिल गये हैं। मौसम विभाग के अनुसार, पूर्वी उत्तर प्रदेश में कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ है। जिसके कारण तीन-चार दिन तक बारिश होने के आसार हैं।  

टॅग्स :मानसूनमुंबई बारिशउत्तर प्रदेशदिल्लीमुंबई
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप