लाइव न्यूज़ :

Weather Alert: बच के रहना रे बाबा?, हीटवेव से साथ लू, अगले 6 दिन में दिल्ली तापमान 42 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: April 4, 2025 17:17 IST

Weather Alert: उत्तर प्रदेश (पूर्वी क्षेत्र), झारखंड, छत्तीसगढ़ और ओडिशा जैसे कुछ राज्यों में इस अवधि के दौरान 10 से 11 दिन तक लू चल सकती है।

Open in App
ठळक मुद्देमध्य एवं पूर्वी भारत और उत्तर-पश्चिमी मैदानी इलाकों में लू चलने का अनुमान है।कुछ स्थानों पर दिन का तापमान 42 डिग्री सेल्सियस के आसपास पहुंच सकता है।भारत के कई हिस्सों में तापमान में दो से चार डिग्री सेल्सियस की वृद्धि होने का अनुमान है।

 

 

 

 

 

Weather Alert: भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने शुक्रवार को बताया कि अगले छह दिनों में उत्तर-पश्चिम भारत में लू चलने और दिल्ली में तापमान 42 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने का अनुमान है। विभाग के मुताबिक, प्रभावित क्षेत्रों में दक्षिणी हरियाणा, दिल्ली, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, गुजरात, राजस्थान और पश्चिमी मध्यप्रदेश शामिल है। आईएमडी ने बताया कि इस अवधि के दौरान मध्य और उत्तर-पश्चिम भारत के कई हिस्सों में अधिकतम तापमान में दो से चार डिग्री सेल्सियस की वृद्धि होने का अनुमान है।

दिल्ली में छह या सात अप्रैल तक कुछ स्थानों पर दिन का तापमान 42 डिग्री सेल्सियस के आसपास पहुंच सकता है। विभाग ने इस सप्ताह की शुरुआत में बताया था कि भारत में अप्रैल से जून तक सामान्य से अधिक तापमान रहने का अनुमान है, साथ ही मध्य एवं पूर्वी भारत और उत्तर-पश्चिमी मैदानी इलाकों में लू चलने का अनुमान है।

भारत में आमतौर पर अप्रैल से जून के बीच चार से सात दिन लू चलने के दर्ज किए जाते हैं। जिन राज्यों में सामान्य से अधिक लू वाले दिन रहने का अनुमान है, उनमें राजस्थान, गुजरात, हरियाणा, पंजाब, मध्यप्रदेश, महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, छत्तीसगढ़, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश और कर्नाटक के उत्तरी हिस्से और तमिलनाडु शामिल हैं। उत्तर प्रदेश (पूर्वी क्षेत्र), झारखंड, छत्तीसगढ़ और ओडिशा जैसे कुछ राज्यों में इस अवधि के दौरान 10 से 11 दिन तक लू चल सकती है।

टॅग्स :हीटवेवमौसम रिपोर्टभारतीय मौसम विज्ञान विभागदिल्लीमौसम
Open in App

संबंधित खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतस्वाति मालीवाल के बाद राघव चड्ढा पर गाज?, आखिर क्यों केजरीवाल के खास लोग छोड़ रहे साथ?

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील