लाइव न्यूज़ :

अब दिल्ली में भी घर से बाहर निकलने पर मास्क पहनना होगा अनिवार्य, क्लॉथ मास्क भी कर सकेंगे इस्तेमाल

By सुमित राय | Updated: April 8, 2020 20:43 IST

देश की राजधानी दिल्ली में कोरोना वायरस से अब तक 576 लोग संक्रमित हो चुके हैं, जबकि 9 लोगों की मौत हो चुकी है और 21 लोग ठीक भी हुए हैं।

Open in App
ठळक मुद्देदिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट कर बताया कि दिल्ली में मास्क पहनना अनिवार्य कर दिया गया है।केजरीवाल ने बताया कि मास्क पहनने से कोरोना वायरस के प्रसार को काफी हद तक कम किया जा सकता है।

कोरोना वायरस (Covid-19) के लगातार बढ़ते संक्रमण को रोकने के लिए दिल्ली सरकार ने सभी लोगों के लिए घर से निकलते वक्त मास्क लगाना अनिवार्य कर दिया है। इससे पहले ओडिशा, उत्तर प्रदेश और चंडीगढ़ के अलावा महाराष्ट्र सरकार ने मुंबई महानगर क्षेत्र और पुणे महानगर क्षेत्र के किसी भी सरकारी कार्यालय में प्रवेश करते समय अनिवार्य रूप से मास्क पहनने का आदेश जारी किया था।

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट कर बताया, 'चेहरे के मास्क पहनने से कोरोना वायरस के प्रसार को काफी हद तक कम किया जा सकता है। इसलिए यह निर्णय लिया गया है कि किसी के भी घर से बाहर निकलने के लिए चेहरे के मास्क अनिवार्य होंगे। क्लॉथ मास्क भी योग्य होगा।'

अरविंद केजरीवाल ने अपने एक अन्य ट्वीट बताया कि सभी सरकारी विभागों से खर्चों पर रोक लगाने का भी निर्देश दिया गया है। उन्होंने लिखा, 'दिल्ली के सभी सरकारी विभागों को सैलेरी के अलावा सभी खर्च रोकने के निर्देश दिए गए हैं। कोरोना और लॉकडाउन सम्बन्धी खर्चों के अलावा कोई अन्य खर्च केवल वित्त विभाग  की अनुमति से ही किया जाएगा। रेवेन्यू की वर्तमान स्थिति को देखते हुए सरकार को अपने खर्चों में भारी कटौती करनी होगी।'

बता दें कि दिल्ली में कोरोना वायरस के 576 केस अब सामने आ चुके हैं, जबकि 9 लोग इस महामारी के कारण अपनी जान गंवा चुके हैं। वहीं पूरे देश की बात करें तो संक्रमितों का आंकड़ा 5 हजार के पार चला गया है और 149 लोगों की मौत हो चुकी है।

टॅग्स :दिल्ली में कोरोनाअरविंद केजरीवाल
Open in App

संबंधित खबरें

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतमेरी खामोशी को मेरी हार मत समझ लेना, मैं दरिया हूं, वक्त आने पर सैलाब?, एक्स पर राघव चड्ढा ने वीडियो जारी किया, सुनिए

भारतRaghav Chadha vs AAP: 'चुप कराया गया, हारा नहीं हूं, राघव चड्ढा ने AAP से किए तीखे सवाल; VIDEO

भारतराघव चड्ढा को क्यों हटाया गया?, राज्यसभा सांसद और आप नेता संजय सिंह ने दिया जवाब?

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील