लाइव न्यूज़ :

हम छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार को आंच नहीं देंगे: रेणु जोगी

By भाषा | Updated: August 27, 2021 22:07 IST

Open in App

‘जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़’ की अध्यक्ष और छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री अजीत जोगी की पत्नी रेणु जोगी ने प्रदेश में कांग्रेस के भीतर चल रही सियासी उठापठक के बीच शुक्रवार को कहा कि उनकी पार्टी राज्य में कांग्रेस की सरकार को किसी तरह की आंच नहीं देगी और सोनिया गांधी के कहने पर वह किसी भी समय साथ देने के लिए तैयार हैं। रेणु जोगी ने यह भी कहा कि अगर सोनिया गांधी कहेंगी तो वह पुरानी सभी बातों को भूलकर कांग्रेस में अपनी पार्टी का विलय भी कर सकती हैं। उन्होंने ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा, ‘‘मेरे पति अजीत जोगी को राजनीतिक जीवन में जो मिला और मेरे परिवार को जो प्रतिष्ठा मिली, उसमें गांधी परिवार और खासकर सोनिया गांधी जी का बहुत बड़ा योगदान है। हम सदा उनके कृतज्ञ रहेंगे।’’ रेणु ने कहा, ‘‘वर्तमान परिस्थिति में अगर छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार को हमारी जरूरत पड़ी तो हम साथ देने के लिए तैयार हैं। कांग्रेस की सरकार पर हम आंच नहीं देंगे। सोनिया गांधी के कहने पर हम किसी भी समय कांग्रेस के साथ खड़े हो सकते हैं।’’ उल्लेखनीय है कि जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ के 90 सदस्यीय विधानसभा में चार विधायक हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारत अधिक खबरें

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos