लाइव न्यूज़ :

'31 मार्च 2026 से पहले हम नक्सलवाद को पूरी तरह से खत्म कर देंगे': बीजापुर नक्सल एनकाउंटर के बाद अमित शाह का आया बयान

By रुस्तम राणा | Updated: February 9, 2025 16:25 IST

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने एक्स पर पोस्ट कर कहा, "भारत को नक्सल मुक्त बनाने की दिशा में सुरक्षा बलों को छत्तीसगढ़ के बीजापुर में बड़ी सफलता मिली है। इस ऑपरेशन में 31 नक्सली मारे गए और भारी मात्रा में हथियार और विस्फोटक भी बरामद किए गए।"

Open in App
ठळक मुद्देछत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में 31 नक्सली मारे गएअभियान के दौरान पुलिस ने इलाके से हथियार और विस्फोटक भी बरामद किएहालांकि इस एनकाउंटर में सुरक्षाबलों के दो जवान भी शहीद हुए हैं

नई दिल्ली: छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में राष्ट्रीय उद्यान क्षेत्र के जंगलों में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में 31 नक्सली मारे गए, अधिकारियों ने रविवार (9 फरवरी) को बताया। अभियान के दौरान पुलिस ने इलाके से हथियार और विस्फोटक भी बरामद किए।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने एक्स पर पोस्ट कर कहा, "भारत को नक्सल मुक्त बनाने की दिशा में सुरक्षा बलों को छत्तीसगढ़ के बीजापुर में बड़ी सफलता मिली है। इस ऑपरेशन में 31 नक्सली मारे गए और भारी मात्रा में हथियार और विस्फोटक भी बरामद किए गए।"

उन्होंने कहा, "मानवता विरोधी नक्सलवाद को समाप्त करने के प्रयास में आज हमने अपने दो वीर जवानों को खो दिया है। यह देश इन वीरों का सदैव ऋणी रहेगा। मैं शहीद जवानों के परिवारों के प्रति अपनी हार्दिक संवेदना व्यक्त करता हूं। मैं अपना संकल्प भी दोहराता हूं कि 31 मार्च 2026 से पहले हम देश से नक्सलवाद को पूरी तरह से खत्म कर देंगे, ताकि देश के किसी भी नागरिक को इसके कारण अपनी जान न गंवानी पड़े।" 

बस्तर पुलिस अधिकारियों के अनुसार, रविवार सुबह जंगलों में मुठभेड़ शुरू हुई। बस्तर आईजी पी सुंदरराज ने कहा, "बीजापुर जिले के राष्ट्रीय उद्यान क्षेत्र में मुठभेड़ में 31 नक्सली मारे गए।" 

उन्होंने कहा, "जिला रिजर्व गार्ड (डीआरजी) के एक और स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) के एक जवान सहित दो जवान शहीद हो गए, जबकि गोलीबारी में दो अन्य घायल हो गए।"उन्होंने कहा, ''मृतक नक्सलियों की पहचान की जा रही है और इलाके में तलाशी अभियान जारी है।'' दोनों घायल जवानों की हालत स्थिर बताई जा रही है।

 

टॅग्स :अमित शाहनक्सलछत्तीसगढ़
Open in App

संबंधित खबरें

भारतएचएस फूलका ने आप को दिया झटका, बीजेपी में शामिल

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारतछत्तीसगढ़ नक्सली समर्पणः सरकार चाहे तो कुछ भी असंभव नहीं!

भारत'मोदी सरकार ने नक्सलवाद को खत्म कर दिया': अमित शाह ने कांग्रेस से पूछा आदिवासियों का विकास क्यों नहीं हुआ?

कारोबारमध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़ में जियो ने जनवरी 2026 में जोड़े सबसे अधिक मोबाइल और ब्रॉडबैंड ग्राहक: ट्राई

भारत अधिक खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम