लाइव न्यूज़ :

योगी आदित्यनाथ ने कहा- हम इंसेफेलाइटिस के खात्मे की दहलीज पर, दो साल में हो जाएगा उन्मूलन

By भाषा | Updated: August 30, 2020 19:27 IST

योगी ने राज्य के पूर्वी हिस्सों में इंसेफेलाइटिस तथा अन्य संचारी रोगों से संबंधित आंकड़े जारी करते हुए कहा कि वर्ष 2016 के बाद से अब तक इंसेफेलाइटिस से होने वाली मौतों में 90 से 95% तक की गिरावट हुई है।

Open in App
ठळक मुद्देउत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को कहा कि इंसेफेलाइटिस के खिलाफ जंग अब अंतिम चरण में है।पिछले तीन साल की ही तरह उन्मूलन के प्रयास जारी रहे तो दो साल के अंदर गोरखपुर मंडल से इस बीमारी का खात्मा हो जाएगा।

गोरखपुर: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को कहा कि इंसेफेलाइटिस के खिलाफ जंग अब अंतिम चरण में है और पिछले तीन साल की ही तरह उन्मूलन के प्रयास जारी रहे तो दो साल के अंदर गोरखपुर मंडल से इस बीमारी का खात्मा हो जाएगा। मुख्यमंत्री ने यहां प्रेस कॉन्फ्रेंस में दावा करते हुए कहा कि पिछले करीब 40 साल से पूर्वांचल में प्रतिवर्ष सैकड़ों बच्चों की जान लेने वाली इंसेफेलाइटिस की बीमारी के खिलाफ विगत तीन साल के दौरान निर्णायक जंग लड़ी गई है और इस वक्त यह लड़ाई अपने अंतिम दौर में है।

उन्होंने कहा कि पिछले तीन साल के दौरान किए गए प्रयास अगर जारी रहे तो अगले दो साल में गोरखपुर-बस्ती मंडल से इंसेफेलाइटिस का नामो निशान मिट जाएगा। योगी ने यह भी कहा कि उत्तर प्रदेश कोविड-19 महामारी से भी इसी तत्परता से लड़ेगा।

उन्होंने दावा किया के उत्तर प्रदेश में देश के अन्य राज्यों के मुकाबले ज्यादा संख्या में जांच हो रही है, लेकिन यहां कोविड-19 मरीजों की संख्या आबादी के हिसाब से सबसे कम है। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्वच्छ भारत अभियान ने कोरोना वायरस से संक्रमण तथा अन्य संक्रामक बीमारियों के विस्तार पर अंकुश लगाने में खासी भूमिका निभाई है।

योगी ने राज्य के पूर्वी हिस्सों में इंसेफेलाइटिस तथा अन्य संचारी रोगों से संबंधित आंकड़े जारी करते हुए कहा कि वर्ष 2016 के बाद से अब तक इंसेफेलाइटिस से होने वाली मौतों में 90 से 95% तक की गिरावट हुई है।

उन्होंने कहा कि वर्ष 2019 में एक्यूट इंसेफेलाइटिस सिंड्रोम के 816 मरीजों में से 34 की मौत हुई जबकि 2020 में 396 में से 12 रोगियों की मृत्यु हुई। उन्होंने एक्यूट इंसेफेलाइटिस सिंड्रोम तथा जापानी इंसेफेलाइटिस के जिलेवार आंकड़े पेश करते हुए कहा कि गोरखपुर, कुशीनगर, महराजगंज और देवरिया में इन रोगों से पीड़ित लोगों तथा मौतों की संख्या में भारी गिरावट दर्ज की गई है।

टॅग्स :योगी आदित्यनाथउत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप