लाइव न्यूज़ :

शशि थरूर ने विपक्ष को दी नसीहत, बोले- व्यवधान डालने की बजाय हमें बहस के लिए करना चाहिए संसद का उपयोग

By रुस्तम राणा | Updated: December 23, 2021 08:34 IST

कांग्रेस नेता ने अपनी बुक ''प्राइड, प्रेजुडिस एंड पंडित्री'' पर चर्चा के दौरान कहा कि उनकी पार्टी उनके इस विचार से वाकिफ है कि ''हमें व्यवधान पैदा नहीं करना चाहिए बल्कि संसद का उपयोग बहस के मंच के तौर पर करना चाहिए।

Open in App
ठळक मुद्देकहा- विपक्ष खुद के हाशिये पर जाने के लिए स्वयं जिम्मेदारथरूर ने कहा गांधी-नेहरू परिवार के प्रति है लोगों की निष्ठा

नई दिल्ली: संसद के शीतकालीन सत्र में कांग्रेस और विपक्ष की अन्य पार्टियों के रवैये को देखते हुए कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शशि थरूर ने सदन की कार्यवाही में व्यवधान नहीं डालने की वकालत की। कांग्रेस नेता ने कहा कि कुछ हद तक विपक्ष ''खुद के हाशिये पर जाने के लिए स्वयं जिम्मेदार है।'' हालांकि, उन्होंने इस बात पर भी जोर दिया कि कई बार मुद्दे उठाने की अनुमति नहीं मिलने से निराशा का सामना करना पड़ता है।

कांग्रेस नेता ने अपनी बुक ''प्राइड, प्रेजुडिस एंड पंडित्री'' पर चर्चा के दौरान कहा कि उनकी पार्टी उनके इस विचार से वाकिफ है कि ''हमें व्यवधान पैदा नहीं करना चाहिए बल्कि संसद का उपयोग बहस के मंच के तौर पर करना चाहिए।''राहुल गांधी की ओर निशाना साधते हुए यहां एक कार्यक्रम के दौरान थरूर से पूछा गया कि क्या पार्टी का एक चुना हुआ नेता होना चाहिए और ऐसा नहीं जोकि परिवार के चलते पद पर हो। 

इस पर वरिष्ठ कांग्रेस नेता ने कहा, '' साफ तौर पर कहूं तो जो लोग परिवार के कारण हैं, वे चुने भी जा सकते हैं। यद्यपि, इस बात को लेकर बेहद कम संशय है कि अगर राहुल गांधी चुनाव लड़ने के इच्छुक हों तो वे कांग्रेस में किसी भी अन्य के मुकाबले चुने जाएंगे क्योंकि पार्टी के मतदाताओं में दशकों से गांधी-नेहरू परिवार के प्रति निष्ठा की भावना है, जिसे आसानी से दूर नहीं किया जा सकता है।'' 

बता दें कि संसद का शीतकालीन सत्र बुधवार को ही समाप्त हो गया। संसद का शीतकालीन सत्र 29 नवंबर को शुरू हुआ जो कि 23 दिसंबर तक चलना था लेकिन एक दिन पहले ही दोनों सदनों की कार्यवाही अनिश्चित काल के लिए स्थगित कर दी गई। इस सत्र में विपक्ष ने कृषि कानून, किसान आंदोलन में मारे गए किसान, केन्द्रीय गृह राज्यमंत्री अजय मिश्रा टेनी के इस्तीफे और सांसदों के खिलाफ हुई कार्रवाई को लेकर सदन में हंगामा किया।  

टॅग्स :शशि थरूरसंसदकांग्रेसराहुल गांधी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए