लाइव न्यूज़ :

हमें पहले ही मान लेना चाहिए था कि संक्रमण का कम्युनिटी स्प्रेड हो रहा है: दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन

By भाषा | Updated: September 19, 2020 15:18 IST

दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने कहा कि हमें पहले ही मान लेना चाहिए कि कम्युनिटी स्प्रेड हो रहा है। साथ ही यह भी साफ किया कि कम्युनिटी स्प्रेड के बारे में इंडियन काउंसिल फॉर मेडिकल रिसर्च (आईसीएमआर) या केंद्र सरकार ही बता पाएगी।

Open in App
ठळक मुद्देबीते दो-तीन दिन में यह सात प्रतिशत से नीचे रही है। पिछले सप्ताह यह लगभग 8 प्रतिशत थी।दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने कहा कि संक्रमण की कुल दर भी पहली बार 10 प्रतिशत से नीचे आ गई है। दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि दिल्ली में पिछले दो-तीन दिन में कोरोना वायरस संक्रमण की दर में कमी देखी गई है।

नयी दिल्लीदिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येन्द्र जैन ने शनिवार को कहा कि बीते कुछ दिन से राष्ट्रीय राजधानी में कोरोना वायरस संक्रमण की दर में कमी देखी गई है और अगले सप्ताह तक इसके अच्छे नतीजे सामने आएंगे। उन्होंने कहा, ''शुक्रवार को संक्रमण की दर 6.76 प्रतिशत रही।

इसके साथ ही दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने कहा कि हमें अब तक मान लेना चाहिए था कि कम्युनिटी स्प्रेड है। जैन ने शनिवार को कहा कि कम्युनिटी स्प्रेड टेक्निकल टर्म में फंस गया है। जब दिल्ली और देश के बाकी हिस्सों में बड़ी संख्या में लोग संक्रमित हो रहे हैं, तो कम्युनिटी स्प्रेड मान लेना चाहिए था। साथ ही उन्होंने यह भी साफ किया कि कम्युनिटी स्प्रेड के बारे में इंडियन काउंसिल फॉर मेडिकल रिसर्च (आईसीएमआर) या केंद्र सरकार ही बता पाएगी।

बीते दो-तीन दिन में यह सात प्रतिशत से नीचे रही है। पिछले सप्ताह यह लगभग 8 प्रतिशत थी। '' जैन ने कहा कि संक्रमण की कुल दर भी पहली बार 10 प्रतिशत से नीचे आ गई है। मंत्री ने कहा कि बीते 10-12 दिन में जांच की संख्या बढ़ने के चलते दिल्ली में पिछले दो-तीन दिन में कोरोना वायरस संक्रमण की दर में कमी देखी गई है।

उन्होंने कहा, ''अगले सप्ताह तक इसके अच्छे नतीजे सामने आने चाहिए।'' दिल्ली में शुक्रवार को संक्रमण के 4,127 नए मामले सामने आए जबकि 30 रोगियों की मौत हुई। लगभग 61,037 जांच की गईं और संक्रमण की दर 6.76 प्रतिशत रही। दिल्ली में शुक्रवार को, संक्रमण की कुल दर 9.83 प्रतिशत रही। मंगलवार को यह 10.05 प्रतिशत थी।

टॅग्स :दिल्ली में कोरोनाकोरोना वायरसदिल्लीसत्येंद्र जैन
Open in App

संबंधित खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतस्वाति मालीवाल के बाद राघव चड्ढा पर गाज?, आखिर क्यों केजरीवाल के खास लोग छोड़ रहे साथ?

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील