लाइव न्यूज़ :

जान की बाजी लगाकर हमें अपनी आजादी की रक्षा करनी है: प्रियंका गांधी वाड्रा

By अनुराग आनंद | Updated: August 15, 2020 18:08 IST

कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस के शुभ अवसर पर मोर्चे पर डटे जवानों, स्वास्थ्यकर्मियों, सफाईकर्मियों, किसानों और मजदूरों को नमन।

Open in App
ठळक मुद्देध्वजारोहण करने के बाद पार्टी नेताओं ने राष्ट्रीय गीत, राष्ट्रगान और ‘विजयी विश्व तिरंगा प्यारा...’ का गान किया।राहुल गांधी और एंटनी के अलावा वरिष्ठ नेता अहमद पटेल, केसी वेणुगोपाल, अधीर रंजन चौधरी, राजीव शुक्ला, आरपीएन सिंह तथा कई अन्य नेता मौजूद थे।सुरजेवाला ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से लाल किले की प्राचीर से ‘आत्मनिर्भर भारत’ पर जोर दिए जाने को लेकर सरकार पर तंज किया।

नई दिल्ली: आज 15 अगस्त के मौके पर देश 74वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लाल किला के प्राचीर से झंडा फहराने के बाद देश को संबोधित किया। इस मौके पर कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा ने ट्वीट कर देश भर के लोगों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी है।

प्रियंका गांधी ने ट्वीट कर कहा है कि जान की कीमत चुकाकर, लम्बे संघर्ष के बाद भारत को आज़ादी मिली। करोड़ों हिंदुस्तानी एक होकर सत्य के लिए लड़े और जीते। जान की बाजी लगाकर हमें अपनी आजादी की रक्षा करनी है। 

इसके साथ ही कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस के शुभ अवसर पर मोर्चे पर डटे जवानों, स्वास्थ्यकर्मियों, सफाईकर्मियों, किसानों और मजदूरों को नमन।

कांग्रेस कार्यालय में वरिष्ठ नेता एके एंटनी ने फहराया झंडा-

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी और पार्टी के कई अन्य वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी में कांग्रेस मुख्यालय में शनिवार को स्वतंत्रता दिवस के मौके पर तिरंगा फहराया गया।

पार्टी अतंरिम  अध्यक्ष सोनिया गांधी की अनुपस्थिति में वरिष्ठ नेता एके एंटनी ने झंडा फहराया। कांग्रेस सूत्रों का कहना है कि हाल ही में अस्पताल से लौटीं सोनिया गांधी चिकित्सकों के परामर्श के अनुसार इस मौके पर उपस्थित नहीं हो सकीं।

ध्वजारोहण करने के बाद पार्टी नेताओं ने राष्ट्रीय गीत, राष्ट्रगान और ‘विजयी विश्व तिरंगा प्यारा...’ का गान किया। इस अवसर पर राहुल गांधी और एंटनी के अलावा वरिष्ठ नेता अहमद पटेल, केसी वेणुगोपाल, अधीर रंजन चौधरी, राजीव शुक्ला, आरपीएन सिंह तथा कई अन्य नेता मौजूद थे।

कांग्रेस ने आत्मनिर्भर भारत को लेकर पीएम नरेंद्र मोदी पर कसा तंज-

ध्वजारोहण के बाद कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से लाल किले की प्राचीर से ‘आत्मनिर्भर भारत’ पर जोर दिए जाने को लेकर सरकार पर तंज किया।

उन्होंने संवाददाताओं से कहा, ‘‘सबसे पहले देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की कोटि-कोटि बधाई। हर भारतवासी को सोचना है कि आज आजादी के मायने क्या हैं? क्या हमारी सरकार प्रजातंत्र में विश्वास रखती है, जनमत और बहुमत में विश्वास रखती है? इस देश में बोलने, सोचने, कपड़ा पहनने और आजीविका कमाने की आजादी है या कहीं न कहीं इन पर अंकुश लग गया है?’’

सुरजेवाला ने कहा, ‘‘आत्मनिर्भर भारत की बुनियाद पंडित जवाहरलाल नेहरू, सरदार पटेल और दूसरे स्वतंत्रता सेनानियों ने रखी थी। अब जब हम आत्मनिर्भर भारत की बात करते हैं तो यह सवाल पूछना पड़ेगा कि जो सरकार सार्वजनिक उपक्रमों को बेच दे और रेलवे एवं हवाई अड्डों का निजीकरण कर रही हो, वो इस देश की आजादी को सुरक्षित रख पाएगी?’’

टॅग्स :स्वतंत्रता दिवसराहुल गांधीप्रियंका गांधीइंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

भारत अधिक खबरें

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण