लाइव न्यूज़ :

हमने लोगों में यह विश्वास कायम किया है कि भ्रष्टाचार से लड़ना मुमकिन है : मोदी

By भाषा | Updated: October 20, 2021 11:23 IST

Open in App

केवडिया (गुजरात), 20 अक्टूबर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को कहा कि उनकी सरकार पिछले छह-सात साल में कड़ी मेहनत कर जनता के बीच यह विश्वास कायम करने में सफल हुई है, कि भ्रष्टाचार को रोकना संभव है और बिना बिचौलियों के भी उन्हें सरकारी योजनाओं का लाभ मिल सकता है।

गुजरात के केवड़िया में केन्द्रीय सतर्कता आयोग (सीवीसी) और केन्द्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) के एक संयुक्त सम्मेलन को ऑनलाइन संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि पूर्ववर्ती सरकार में भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ने की इच्छा नहीं थी।

मोदी ने कहा, ‘‘ हम पिछले छह-सात साल में कड़ी मेहनत कर जनता के बीच यह विश्वास कायम करने में सफल हुए हैं कि देश में भ्रष्टाचार रोकना संभव है। देश में लोगों को अब विश्वास है कि आज बिना बिचौलियों के भी उन्हें सरकारी योजनाओं का लाभ मिल सकता है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘ भ्रष्टाचार, चाहे छोटा हो या बड़ा हो...इससे हमेशा आम जनता के अधिकारों का हनन होता है। यह देश की प्रगति में बाधक है और हमारी सामूहिक रूप से काम करने की शक्ति को प्रभावित करता है।’’

मोदी ने यह भी कहा कि देश और उसके लोगों के साथ विश्वासघात करने वालों को दुनिया में कहीं भी पनाह नहीं मिलनी चाहिए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

क्रिकेटवैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जयसवाल ने सहवाग-गंभीर के पुराने रिकॉर्ड को तोड़ते हुए बनाया नया IPL रिकॉर्ड

क्रिकेटदिल्ली कैपिटल के समीर रिज़वी ने छीनी रोहित शर्मा से IPL 2026 की ऑरेंज कैप, एमआई के खिलाफ खेली 90 रनों की विनिंग पारी

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए