लाइव न्यूज़ :

पश्चिम बंगाल: भारतीय जनता पार्टी का बंद का ऐलान, टीएमसी पर लगाया निकाय चुनाव में धांधली का आरोप

By रुस्तम राणा | Updated: February 27, 2022 21:52 IST

पश्चिम बंगाल भाजपा के अध्यक्ष सुकांत मजूमदार मीडिया एजेंसी एएनआई के हवाले से कहा है, हमने कल 12 घंटे बंद (हड़ताल) का आह्वान किया है।

Open in App
ठळक मुद्देबीजेपी का 28 फरवरी को 12 घंटे के लिए राज्य में बंद का आवाह्नबीजेपी का टीएमसी पर आरोप, कहा- यहां लोकतंत्र को ध्वस्त किया जा रहा है

कोलकाता:पश्चिम बंगाल में रविवार को हुए 108 नगर निगम चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने सत्तारूढ़ दल टीएमसी पर चुनाव में हिंसा और बूथ कैप्चरिंग का आरोप लगाया है। बीजेपी ने इसके विरोध में 28 फरवरी को 12 घंटे के लिए राज्य में बंद का आवाह्न किया है।

पश्चिम बंगाल भाजपा के अध्यक्ष सुकांत मजूमदार मीडिया एजेंसी एएनआई के हवाले से कहा है, हमने कल 12 घंटे बंद (हड़ताल) का आह्वान किया है। आज नगर निगम चुनाव में महिलाओं के साथ बदसलूकी की गई और सैकड़ों लोगों ने विभिन्न स्थानों पर बूथों में प्रवेश किया। यहां लोकतंत्र को ध्वस्त किया जा रहा है।

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष ने आगे कहा कि राज्य सरकार किसी भी बंद या हड़ताल की अनुमति नहीं देगी। सभी स्कूल, कॉलेज खुले रहेंगे। राज्य सरकार यह सुनिश्चित करने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाएगी कि सभी प्रतिष्ठान और सेवाएं सुचारू रूप से काम करें और कोई व्यवधान न हो। 

पश्चिम बंगाल बीजेपी विधायक अग्निमित्र पॉल ने कहा, नगर निकाय चुनाव में आज (रविवार) मतदान केंद्रों के बाहर मतदाताओं पर हमला किया गया। मतदाताओं को स्वतंत्र रूप से वोट डालने की अनुमति नहीं थी। बीती रात महिला कार्यकर्ताओं को पीटा गया, हमारे कई नेताओं पर हमले हुए। 

वहीं भारतीय जनता पार्टी ने राज्य के चुनाव आयुक्त को पत्र लिखकर मांग की है कि राज्य में हुए 108 नगर पालिकाओं के चुनाव को अमान्य घोषित किए जाएं। बीजेपी का आरोप है कि राज्य में हुए नगर निकाय चुनाव में मौजूदा राज्य सरकार हिंसा को रोकने में नाकाम रही है। चुनाव में असमाजिक तत्वों, गुंडों और सत्तारूढ़ टीएमसी के कार्यकर्ताओं के द्वारा हिंसा की गई है। अपने पत्र में भारतीय जनता पार्टी ने पुलिस पर भी सवाल उठाए हैं।

पश्चिम बंगाल निकाय चुनाव में 108 नगर पालिकाओं के लिए मतदान रविवार को संपन्न कराया गया। चुनाव के दौरान खबर आई थी कि उत्तर 24 परगना में पश्चिम बंगाल निकाय चुनाव के लिए मतदान के दौरान टीएमसी और बीजेपी कार्यकर्ताओं के बीच झड़प हुई है। 

टॅग्स :पश्चिम बंगालBJPटीएमसीMunicipal Corporation
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारततमिलनाडु विधानसभा चुनावः अवनाशी से केंद्रीय मंत्री एल मुरुगन, मायलापुर से तेलंगाना की पूर्व राज्यपाल तमिलिसाई सौंदर्यराजन और कोयंबटूर उत्तर से वानती श्रीनिवासन को टिकट

भारत अधिक खबरें

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष