लाइव न्यूज़ :

JDU को उपचुनाव में उम्मीद के मुताबिक नहीं मिला रिजल्ट, कहा- हम इसी तरह की हार के बाद दोबारा मजबूत होकर लौटे थे

By भाषा | Updated: October 25, 2019 06:10 IST

जद (यू) ने हैदराबाद की पार्टी ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) को किशनगंज में मिली जीत को रेखांकित करते हुए कहा कि अब राष्ट्रीय जनता दल (राजद)- कांग्रेस गठबंधन को अकेले राज्य के मुसलमानों का समर्थन हासिल नहीं है।

Open in App
ठळक मुद्देबिहार में विधानसभा की पांच सीटों के लिए हुए उपचुनाव के नतीजे उम्मीदों के अनुरूप नहीं होने के बीच मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जोर दिया है कि जद (यू) ने पहले भी इसी तरह के झटकों के बाद मजबूती के साथ वापसी की है। गुरुवार को पांच सीटों के आए नतीजों के मुताबिक जनता दल यूनाइटेड (जदयू) को चार सीटों पर हार मिली और वह एकमात्र सीट पर जीत दर्ज करने में कामयाब हुई।

बिहार में विधानसभा की पांच सीटों के लिए हुए उपचुनाव के नतीजे उम्मीदों के अनुरूप नहीं होने के बीच मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जोर दिया है कि जद (यू) ने पहले भी इसी तरह के झटकों के बाद मजबूती के साथ वापसी की है। उल्लेखनीय है कि गुरुवार को पांच सीटों के आए नतीजों के मुताबिक जनता दल यूनाइटेड (जदयू) को चार सीटों पर हार मिली और वह एकमात्र सीट पर जीत दर्ज करने में कामयाब हुई। इनमें से पहले चार सीटें जद(यू) के पास थीं।

पार्टी ने विपक्षी महागठबंधन को अधिक मंसूबे नहीं पालने को कहा। जद (यू) ने हैदराबाद की पार्टी ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) को किशनगंज में मिली जीत को रेखांकित करते हुए कहा कि अब राष्ट्रीय जनता दल (राजद)- कांग्रेस गठबंधन को अकेले राज्य के मुसलमानों का समर्थन हासिल नहीं है।

जद(यू) के प्रवक्ता राजीव रंजन प्रसाद ने कहा कि जनादेश सर्वोच्च है और उसके आगे नतमस्तक हैं लेकिन हम याद दिलाना चाहते हैं कि 2009 में हुए विधानसभा उपचुनाव में भी हमें ऐसी ही हार मिली थी और उसके बाद हुए विधानसभा चुनाव में हम पहले से कहीं मजबूत होकर लौटे।

उन्होंने कहा कि इसका मतलब यह नहीं है कि हम उपचुनाव के नतीजों पर लीपापोती कर रहे हैं। हम पार्टी के प्रदर्शन की समीक्षा करेंगे और सरकार की उपलब्धियों को लोगों तक पहुंचाने में कमियों की पहचान करेंगे।

रंजन ने कहा, जहां तक विरोधी खेमे की बात है तो उन्हें इतनी जल्दी जश्न नहीं मनाना चाहिए। मुस्लिम बहुल किशनगंज में आश्चर्यजनक रूप से एमआईएमआईएम ने कांग्रेस के प्रत्याशी को हराया जिसका समर्थन राजद कर रही थी। इससे साफ हो गया है कि दोनों दल को अल्पसंख्यक समुदाय का समर्थन नहीं है।

विपक्ष की ओर से पार्टी के खराब प्रदर्शन की नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए नीतीश कुमार का इस्तीफा मांगे जाने पर उन्होंने पलटवार करते हुए सवाल किया कि क्यों नहीं राजद नेता तेजस्वी यादव विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष के पद से इस्तीफा दे देते? 

टॅग्स :उपचुनावजेडीयूबिहार
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

क्राइम अलर्ट2020 में दोस्ती और 5 साल लिव इन में रहे?, 20 फरवरी 2026 को पटना में शादी, पति नीरज भंसाल मांगता है दहेज, 26 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर ईशिता ने की सुसाइड?

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर