लाइव न्यूज़ :

"हम खुद को विपक्ष में नहीं मानते हैं, हम तो अगली सरकार का हिस्सा हैं", आदित्य ठाकरे ने 'इंडिया' के विपक्षी गठबंधन होने पर कहा

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: August 8, 2023 08:21 IST

शिवसेना (यूबीटी) के वरिष्ठ नेता आदित्य ठाकरे ने सोमवार को कहा कि वो 'इंडिया' को विपक्षी गठबंधन के तौर पर नहीं बल्कि अगली सरकार के हिस्से के तौर पर देखते हैं।

Open in App
ठळक मुद्देआदित्य ठाकरे ने कहा 'इंडिया' विपक्षी गठबंधन नहीं बल्कि अगली सरकार का गठबंधन हैउन्होंने कहा कि हम बतौर 'इंडिया' अब खुद को विपक्षी गठबंधन नहीं मानते हैंठाकरे ने कहा कि 2024 के लोकसभा चुनाव में हम जीत रहे हैं और सरकार बनाने जा रहे हैं

मुंबई: शिवसेना (यूबीटी) के वरिष्ठ नेता आदित्य ठाकरे ने सोमवार को कहा कि वो 'इंडिया' को विपक्षी गठबंधन के तौर पर नहीं बल्कि अगली सरकार के गठबंधन के तौर पर देखते हैं। ठाकरे ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि सुप्रीम कोर्ट ने जिस तरह से'मोदी' उपनाम केस के आपराधिक मानहानि मामले में राहुल गांधी की सजा पर रोक लगाई है और राहुल गांधी ने संसद में जिस तरह से वापसी की है, पूरा देश उससे खुश है।

उन्होंने कहा, "हम अब बतौर 'इंडिया' खुद को विपक्ष में नहीं मानते हैं। हम अब यह मानकर चल रहे हैं कि सभी दल अगली सरकार का हिस्सा हैं क्योंकि 'इंडिया' अगला लोकसभा चुनाव जीतने जा रही है।"

शिवसेना नेता आदित्य ठाकरे ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी को फिर से सांसद बनाए जाने पर कहा, ''पूरा देश राहुल गांधी की संसद में वापसी का जश्न मना रहा है। हम हमेशा कहते रहे हैं कि कोई भी किसी के अधिकार नहीं छीन सकता, वायनाड के लोगों ने जिसे लोगों ने चुना है, वो संसद में वापस आ गये हैं और वहां के लोगों को संसद में अपनी आवाज वापस मिल गई है।"

राहुल की संसद में वापसी पर बात करें तो बीते सोमवार को लोकसभा सचिवालय ने 'मोदी' उपनाम मामले में सुप्रीम कोर्ट द्वारा शुक्रवार को उनकी दोषसिद्धि पर रोक लगाने के बाद संसद की सदस्यता बहाल कर दी। बीते मार्च में राहुल गांधी लोकसभा अयोग्य घोषित किए गए थे। अब उन्हें दोबारा वायनाड सांसद के रूप में बहाल किया गया है।

इस बीच कांग्रेस सूत्रों ने पहले ही कहा था कि 'इंडिया' के बैनर तले विपक्षी नेताओं की दो दिनों की बैठक आगामी 31 अगस्त से 1 सितंबर के बीच मुंबई में आयोजित होगी। विपक्ष की इस तीसरी बैठक की मेजबानी महाविकास अघाड़ी करेगी, जिसमें शिवसेना (यूबीटी) प्रमुख घटक है।

टॅग्स :आदित्य ठाकरेभारतकांग्रेसराहुल गांधीशिव सेना
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारत अधिक खबरें

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर