लाइव न्यूज़ :

राजस्थान: सीएम गहलोत की केन्द्र से मांग, महंगाई कम करने के लिए केन्द्र और अधिक घटाए उत्पाद शुल्क

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: November 4, 2021 11:57 IST

"केन्द्र द्वारा उत्पाद शुल्क कम करने के साथ ही राज्यों का उसी अनुपात में वैल्यू एडेड टैक्स (वैट) स्वतः ही कम हो जाता है, फिर भी हमारी मांग है कि महंगाई को कम करने के लिए केन्द्र को और अधिक 'एक्साइज ड्यूटी' कम करनी चाहिए।"

Open in App
ठळक मुद्देइस फैसले से राज्य को होगा 1800 करोड़ रुपये प्रति वर्ष घाटापीएम मोदी से एक्साइज ड्यूटी को कम करने का किया आग्रह

केन्द्र सरकार के पेट्रोल-डीजल पर उत्पाद शुल्क घटाने को लेकर सियासी आतिशबाजी तेज हो गई है। कांग्रेस मोदी सरकार के इस फैसले को नाकाफी बता रही है। इस पर राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने केन्द्र सरकार से और अधिक उत्पाद शुल्क घटाने की मांग की है। उन्होंने ट्वीट पर एक पत्र को शेयर करते हुए लिखा है, केन्द्र द्वारा उत्पाद शुल्क कम करने के साथ ही राज्यों का उसी अनुपात में वैल्यू एडेड टैक्स (वैट) स्वतः ही कम हो जाता है, फिर भी हमारी मांग है कि महंगाई को कम करने के लिए केन्द्र को और अधिक 'एक्साइज ड्यूटी' कम करनी चाहिए।

इस फैसले से राज्य को होगा 1800 करोड़ रुपये प्रति वर्ष घाटा

उन्होंने पत्र में केन्द्र सरकार को लिखा कि केन्द्र के द्वारा पेट्रोल पर 5 रुपये तो डीजल पर 10 रुपये प्रति लीटर उत्पाद शुल्क कम किया गया है इससे राज्य में वैट की दर में पेट्रोल में 1.8 और डीजल में 2.6 रुपये प्रति लीटर में कमी आएगी। राज्य को इस फैसले से 1800 करोड़ की प्रति वर्ष हानि होगी। उन्होंने आगे अपने पत्र में कहा है कि केन्द्र के इस फैसले के बाद राज्य में पेट्रोल 6.8 रुपये प्रति लीटर और डीजल 12.6 रुपये प्रति लीटर सस्ता होगा। आगे उन्होंने अपने पत्र में लिखा है कि राज्य के प्रत्येक जिले में जिला प्रशासन, ऑयल कंपनियों और पेट्रोल पंपों के सहयोग से यह सुनिश्चित किया जाएगा कि पेट्रोल-डीजल की दरों में कमी का सीधा लाभ आमजन को मिले। 

पीएम मोदी से एक्साइज ड्यूटी को कम करने का किया आग्रह

गहलोत ने कहा, हम शुरूआत से ही केन्द्र सरकार से ये आग्रह करते रहे हैं कि वो अपने एक्साइज ड्यूटी में कटौती करे जिससे जनता को उत्पाद शुल्क और वैट की दरों में कमी का लाभ मिले। उन्होंने पीएम मोदी से आग्रह करते हुए लिखा है कि, मैं प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से आग्रह करुंगा कि एक्साइज ड्यूटी में और अधिक कमी करके महंगाई की मार झेल रही जनता को राहत प्रदान करें। हमारी सरकार इससे होने वाली वेट राजस्व की हानि को जनहित में उठाने को तैयार है।

टॅग्स :अशोक गहलोतराजस्थाननरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारत अधिक खबरें

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण