लाइव न्यूज़ :

राम मंदिर पर केशव प्रसाद के बोल- SC के फैसले का इंतजार, राज्यसभा में बिल पास कराने के लिए बहुमत नहीं

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: August 21, 2018 12:22 IST

राम मंदिर पर बोलते हुए केशव प्रसाद मौर्य ने कहा है कि हम सुप्रीम कोर्ट के फैसले का इंतजार कर रहे हैं। हमारे पास लोक सभा में बहुमत है लेकिन राज्यसभा में बिल पास करने के लिए हमारे पास नंबर नहीं हैं।

Open in App

नई दिल्ली, 21 अगस्त: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की कैबिनेट का हिस्सा व उप-मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने राम मंदिर मुद्दे को अपनी राय हाल ही में पेश की थी। उन्होंने कहा था कि सुप्रीम कोर्ट से या तो फैसला आएगा या फिर हम बातचीत के जरिये कोई रास्ता खोजेंगे। 

ऐसे में अब उन्होंने एक बार फिर से अपनी बात पेश की है। राम मंदिर पर बोलते हुए केशव प्रसाद मौर्य ने कहा है कि हम सुप्रीम कोर्ट के फैसले का इंतजार कर रहे हैं। हमारे पास लोक सभा में बहुमत है लेकिन राज्यसभा में बिल पास करने के लिए हमारे पास नंबर नहीं हैं।  बीजेपी के पास राज्यसभा में बहुमत नहीं है, इसलिए यह संभव नहीं है। हमें पूरा भरोसा है कि इस मामले में सुप्रीम कोर्ट का फैसला जल्द आएगा। राम मंदिर के निर्माण में जो भी बाधाएं हैं, वह पूरी तरह समाप्त होंगीं या तो इस मामले में फैसला जल्द आ जाएगा या फिर हम बातचीत से मामला सुलझा लेंगे।

वहीं, इससे पहले  केशव प्रसाद मौर्य का कहा था कि लोगों को विश्वास है कि सुप्रीम कोर्ट का फैसला जल्द आएगा और राम मंदिर के निर्माण की राह में मौजूदा दिक्कतें खत्म हो जाएंगी। आगे उनका कहना था कि या तो फैसला आएगा या फिर हम बातचीत के जरिये कोई रास्ता खोजेंगे। 

इन सब के बावजूद उनका कहना था कि हमारे पास तीसरा विकल्प भी बचा हुआ है। तीसरा विकल्प संसद में कानून पारित करने का है। राज्यसभा में बहुमत होता तो विधेयक पारित कराकर कानून के रास्ते से मंदिर का निर्माण प्रशस्त कर देते। फिलहाल भाजपा के पास राज्यसभा में बहुमत नहीं है। इसलिए यह संभव नहीं है।

मौर्य ने कहा है कि राम मंदिर का मुद्दा सुप्रीम कोर्ट में लंबित है और इस पर लगातार सुनवाई चल रही है। हमें आशा है कि जल्द ही इस पर फैसला आएगा। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, मौर्य का कहना है कि देश के करोड़ों लोग अयोध्या में राम मंदिर देखना चाहते हैं। हमारे लिए भी यह आस्था का विषय है।  

टॅग्स :राम मंदिरयोगी आदित्यनाथउत्तर प्रदेशसुप्रीम कोर्टभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)लोकसभा संसद बिलराज्य सभाकेशव प्रसाद मौर्या
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

क्राइम अलर्टमां का कटा हाथ लेकर 3 दिन तक भटकता रहा ITBP जवान, कानपुर की घटना से सनसनी

भारतकुत्तों के काटने की घटनाओं को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता?, सुप्रीम कोर्ट ने स्कूलों और अस्पतालों के पास आवारा कुत्तों को हटाने के आदेश को बरकरार रखा?

क्राइम अलर्टTwisha Sharma death case: 60 दिन की गर्भवती और मारिजुआना का सेवन?, ट्विशा शर्मा की सास ने कहा-ग्लैमर की दुनिया में धकेली गई और माता-पिता ने छोड़ दी?

भारतUP: पंचायत चुनाव, ओबीसी आयोग, मेट्रो प्रोजेक्ट एवं अन्य मुद्दों को लेकर योगी मंत्रिमंडल की बैठक में लिए गए अहम फैसले

भारत अधिक खबरें

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार