लाइव न्यूज़ :

हम एकजुट हैं, मामूली मतभेद हल कर लिए जाएंगे : कांग्रेस नेता भट्टल

By भाषा | Updated: August 28, 2021 14:54 IST

Open in App

कांग्रेस की पंजाब इकाई में चल रही खींचतान के बीच पार्टी की वरिष्ठ नेता राजिंदर कौर भट्टल ने कहा कि सभी एकजुट हैं और मामूली मतभेदों को हल कर लिया जाएगा। मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह शुक्रवार को भट्टल के आवास पर आए थे और कांग्रेस नेता ने इसे ‘‘शिष्टाचार भेंट’’ बताया। कभी सिंह की नापसंद रहीं भट्टल के आवास का उनका दौरा तब हुआ है जब एक दिन पहले मुख्यमंत्री ने कांग्रेस के करीब 55 विधायकों और आठ सांसदों से रात्रिभोज पर मुलाकात की। मुख्यमंत्री से मुलाकात के बाद पार्टी की प्रदेश इकाई में घटनाक्रम के बारे में पूछे जाने पर भट्टल ने कहा, ‘‘हम सभी एकजुट हैं...मामूली मतभेदों को हल कर लिया जाएगा...हम सभी को आगामी चुनावों में पार्टी की जीत के लिए काम करना है।’’ गौरतलब है कि पार्टी नेतृत्व ने कुछ हफ्तों पहले अमरिंदर सिंह के विरोध को नजरअंदाज करते हुए क्रिकेटर से नेता बने नवजोत सिंह सिद्धू को पंजाब कांग्रेस प्रमुख बनाया था। लेकिन अभी तक प्रदेश कांग्रेस में गुटबाजी खत्म नहीं हुई है। बहरहाल भट्टल ने बृहस्पतिवार को अमृतसर में व्यापारियों और उद्योगपतियों के साथ सिद्धू की बैठक के दौरान उनकी टिप्पणियों पर कोई प्रतिक्रिया करने से इनकार कर दिया। उन्होंने कहा, ‘‘मुझे अभी तक पता नहीं है कि उन्होंने क्या कहा है।’’ सिद्धू ने पार्टी नेतृत्व से कहा था कि उन्हें फैसले लेने की आजादी दी जाए, नहीं तो वह मुंहतोड़ जवाब देंगे। कांग्रेस नेता मनीष तिवारी ने शनिवार को ट्वीटर पर सिद्धू की टिप्पणी पर तीखा हमला किया। उन्होंने अमृतसर में टिप्पणियां करते हुए पंजाब के नए कांग्रेस प्रमुख की छोटी-सी वीडियो क्लिप पोस्ट की। एक मशहूर कवि की पंक्तियों के हवाले से तिवारी ने कहा, ‘‘हम आह भी भरते हैं तो हो जाते हैं बदनाम, वो कत्ल भी करते हैं तो चर्चा नहीं होती।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारत अधिक खबरें

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत