लाइव न्यूज़ :

'हम दुश्मन नहीं, सीएम उद्धव को भी सब पता था', फड़नवीस से मुलाकात पर संजय राउत की सफाई, अकाली दल को लेकर कही ये बात

By स्वाति सिंह | Updated: September 27, 2020 13:21 IST

संजय राउत ने कहा, 'शिवसेना को मजबूरन एनडीए से बाहर निकलना पड़ा था। अब अकाली दल ने भी ऐसा ही किया। एनडीए को अब नए साथी मिल गए हैं। मैं उन्‍हें शुभकामनाएं देता हूं। जिस गठबंधन में शिवसेना और अकाली दल नहीं हैं, मैं उसे एनडीए नहीं मानता।'

Open in App
ठळक मुद्देदेवेंद्र फडनवीस और शिवसेना सांसद संजय राउत के बीच हुई मुलाकात के बाद राजनीतिक गलियारों में चर्चा छिड़ गई। संजय राउत ने कहा कि यह मुलाकात पहले से तय थी।

मुंबई: महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़नवीस और शिवसेना सांसद संजय राउत के बीच हुई मुलाकात के बाद राजनीतिक गलियारों में चर्चा छिड़ गई। इसके बाद रविवार को संजय राउत ने कहा कि यह मुलाकात पहले से तय थी। राउत ने कहा, 'नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री हैं, ऐसे में वह उद्धव ठाकरे के नेता हैं। वह हमारे नेता भी हैं।'

संजय राउत ने कहा, 'फड़नवीस हमारे दुश्‍मन नहीं हैं, हमने उनके साथ काम किया है। उनसे मेरी मुलाकात सामना को लेकर हुई। इस मुलाकात के बारे में उद्धव ठाकरे को जानकारी है। हमारी विचारधारा में अंतर है, लेकिन हम एक-दूसरे के दुश्‍मन नहीं हैं।' एनडीए से अकाली दल के अलग होने पर संजय राउत ने कहा कि यह बीजेपी के लिए बड़ा झटका है। उन्‍होंने कहा कि शिवसेना और अकाली दल के बिना एनडीए अपूर्ण है। ये दोनों उसके मजबूत स्‍तंभ थे।'

इसके साथ ही संजय राउत ने कहा, 'शिवसेना को मजबूरन एनडीए से बाहर निकलना पड़ा था। अब अकाली दल ने भी ऐसा ही किया। एनडीए को अब नए साथी मिल गए हैं। मैं उन्‍हें शुभकामनाएं देता हूं। जिस गठबंधन में शिवसेना और अकाली दल नहीं हैं, मैं उसे एनडीए नहीं मानता।' संजय राउत ने एक होटल में देवेंद्र फड़नवीस से मुलाकात की थी। 

बता दें कि शिरोमणि अकाली दल (शिअद) के प्रमुख सुखबीर सिंह बादल ने कृषि विधेयकों के विरोध में शनिवार रात को भाजपा नीत राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) से अलग होने की घोषणा की। यहां पार्टी की कोर समिति की बैठक के बाद उन्होंने यह घोषणा की।

सुखबीर ने कहा, ‘‘शिरोमणि अकाली दल की निर्णय लेने वाली सर्वोच्च इकाई कोर समिति की आज रात हुई आपात बैठक में भाजपा नीत राजग से अगल होने का फैसला सर्वसम्मति से लिया गया।’’ इससे पहले राजग के दो अन्य प्रमुख सहयोगी दल शिवसेना और तेलगु देशम पार्टी भी अन्य मुद्दों पर गठबंधन से अलग हो चुके हैं। 

टॅग्स :संजय राउतदेवेंद्र फड़नवीसमहाराष्ट्र
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

क्राइम अलर्ट2 क्रेडिट सोसायटी, 132 खाते, ₹62.74 करोड़ लेन-देन?, 'धर्मगुरु' ने कैसे दौलत बनाई?

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप