लाइव न्यूज़ :

AFSPA: असम में इसी साल के अंत तक समाप्त हो जाएगा 'अफस्पा', सीएम हिमंत बिस्वा सरमा की बड़ी घोषणा

By रुस्तम राणा | Updated: May 22, 2023 21:40 IST

उन्होंने कहा, हम 2023 के अंत तक असम से आर्म्ड फोर्स स्पेशल पॉवर एक्ट (अफस्पा) को पूरी तरह से वापस लेने का लक्ष्य बना रहे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देउन्होंने कहा, नवंबर तक पूरे राज्य से अफस्पा हटाया जा सकता हैकहा- हम अपने पुलिस बल को प्रशिक्षित करने के लिए पूर्व सैन्य कर्मियों को भी शामिल करेंगे

गुवाहाटी: असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा राज्य से विवादित कानून 'अफस्पा' को पूरी तरह से हटाने को लेकर बड़ा बयान दिया है। सोमवार को राज्य के मुख्यमंत्री ने एक बयान में कहा, हम 2023 के अंत तक असम से आर्म्ड फोर्स स्पेशल पॉवर एक्ट (अफस्पा) को पूरी तरह से वापस लेने का लक्ष्य बना रहे हैं। हम अपने पुलिस बल को प्रशिक्षित करने के लिए पूर्व सैन्य कर्मियों को भी शामिल करेंगे।  

उन्होंने कहा, "नवंबर तक पूरे राज्य से अफस्पा हटाया जा सकता है।" सरमा ने कहा, "हम अपने पुलिस बल को प्रशिक्षित करने के लिए पूर्व सैन्य कर्मियों को भी शामिल करेंगे।" वर्तमान में, असम के आठ जिले सशस्त्र बल (विशेष शक्तियां) अधिनियम, 1958 या अफस्पा के तहत हैं - जो सुरक्षा बलों को कार्रवाई करने और बिना किसी पूर्व वारंट के किसी को भी गिरफ्तार करने का अधिकार देता है, इसके अलावा सुरक्षा बलों को गिरफ्तारी और किसी शख्स के गोली से मर जाने के अभियोजन से भी छूट देता है। 

मुख्यमंत्री ने कहा कि इस कदम से असम पुलिस बटालियनों द्वारा केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों या सीएपीएफ के प्रतिस्थापन की सुविधा होगी। उन्होंने कहा, "कानून के अनुसार सीएपीएफ की उपस्थिति आवश्यक होगी।" असम को 1990 नवंबर में अफस्पा के तहत "अशांत क्षेत्र" घोषित किया गया था और तब से इसे हर छह महीने में बढ़ाया जाता था।

मानवाधिकार कार्यकर्ताओं ने अक्सर आरोप लगाया है कि कानून का अक्सर लोगों को गिरफ्तार करने, घरों पर छापा मारने या यहां तक कि गोली मारने के लिए दुरुपयोग किया गया है। सरमा पिछले दो वर्षों में राज्य में कानून और व्यवस्था की स्थिति में सुधार का हवाला देते हुए कानून को पूरी तरह से वापस लेने की वकालत कर रहे हैं।

इस महीने की शुरुआत में उन्होंने कहा था कि अरुणाचल प्रदेश के साथ सीमा विवाद पूरी तरह से सुलझा लिया गया है जबकि मेघालय के साथ 12 विवादित क्षेत्रों में से छह पर समझौता हो गया है और शेष क्षेत्रों के लिए बातचीत अगले महीने शुरू होगी। पिछले साल केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आश्वासन दिया था कि राज्य से जल्द ही अफस्पा को हटा लिया जाएगा। असम पुलिस की प्रशंसा करते हुए उन्होंने तब कहा था कि उन्होंने राज्य में शांति लाने के लिए अथक प्रयास किया।

टॅग्स :हेमंत विश्व शर्माअसम
Open in App

संबंधित खबरें

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतBJP's Assam Manifesto: भाजपा ने असम में यूनिफॉर्म सिविल कोड लागू करने और "लव जिहाद" को खत्म करने का वादा किया

भारत40 लाख लखपति बाईदेवियों का सृजन?, ओरुनोदोई योजना के तहत 3000 रुपये?, भाजपा के ‘संकल्प पत्र’ में 31 वादे

भारत अधिक खबरें

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील