लाइव न्यूज़ :

'हम भी नहीं चाहते कि 2024 में फिर प्रधानमंत्री मोदी बने', पटना में विपक्षी एकता की बैठक पर सवाल उठाते हुए बोले ओवैसी

By रुस्तम राणा | Updated: June 23, 2023 16:35 IST

ओवैसी ने कहा कि हम भी नहीं चाहते के 2024 में देश के प्रधानमंत्री मोदी बने लेकिन इन पार्टियों का ट्रैक रिकॉर्ड क्या है? कांग्रेस आगे रहना चाहती है, नीतीश कुमार प्रधानमंत्री बनने का ख़्वाब देख रहे हैं। 

Open in App

हैदराबाद: ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुसलमीन (एआईएमआईएम) अध्यक्ष और हैदराबाद से सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने शुक्रवार को विपक्षी एकता को लकर हो रही बैठक को लेकर सवाल उठाया। साथ ही कहा कि हम भी नहीं चाहते कि 2024 में फिर से प्रधानमंत्री मोदी बने। 

उन्होंने न्यूज एजेंसी एएनआई के हवाले से हैदराबाद के सांसद ने कहा उस बैठक में शिवसेना है। क्या वे सेक्युलर हो गए हैं? उस बैठक में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल हैं। उन्होंने अनुच्छेद 370 को हटाए जाने का भाजपा का समर्थन किया था। उस बैठक में नीतीश कुमार हैं जो एनडीए के तरफ से मुख्यमंत्री रहे हैं। 

ओवैसी ने अपनी बात को आगे जोड़ते हुए कहा कि हम भी नहीं चाहते के 2024 में देश के प्रधानमंत्री मोदी बने लेकिन इन पार्टियों का ट्रैक रिकॉर्ड क्या है? कांग्रेस आगे रहना चाहती है, नीतीश कुमार प्रधानमंत्री बनने का ख़्वाब देख रहे हैं। 

बता दें कि आगामी लोकसभा चुनाव 2024 में भाजपा से मुकाबले के लिए संयुक्त रणनीति बनाने के लिए विपक्षी नेताओं की शुक्रवार को पटना में बैठक की। विपक्षी एकता की इस बैठक में कांग्रेस, जदयू, राजद, आप, टीएमसी, शिवसेना (यूबीटी), सपा समेत 15 दलों ने नेताओं ने हिस्सा लिया। 

टॅग्स :असदुद्दीन ओवैसीएआईएमआईएमकांग्रेसजेडीयूनीतीश कुमारलोकसभा चुनाव 2024
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील