लाइव न्यूज़ :

WBCHSE HS Class 12th Result 2018: पश्चिम बंगाल बोर्ड आज जारी करेगा रिजल्ट, यहां करें चेक

By रामदीप मिश्रा | Updated: June 8, 2018 11:20 IST

WBCHSE HS Class 12th Result 2018: वेस्ट बंगाल बोर्ड ऑफ सेकंडरी एजुकेशन (WBBSE) आज कक्षा 12वीं का रिजल्ट जारी करेगा। बोर्ड ने रिजल्ट जारी करने का समय 10 बजे निर्धारित किया है। छात्र अपने रिजल्ट बोर्ड की बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट wbbse.org पर लॉगइन कर देख सकते हैं। पश्चिम बंगाल बोर्ड हर साल मार्च से अप्रैल तक परीक्षाएं करवाता है। इस साल बोर्ड ने 12वीं की परीक्षाएं 27 मार्च से 11 अप्रैल तक आयोजित करवाई थी।

Open in App

कोलकाता, 08 जून: वेस्ट बंगाल बोर्ड ऑफ सेकंडरी एजुकेशन (WBSSE) आज कक्षा 12वीं का रिजल्ट जारी करेगा। बोर्ड ने रिजल्ट जारी करने का समय 10 बजे निर्धारित किया है। छात्र अपने रिजल्ट बोर्ड की बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट wbbse.org पर लॉगइन कर देख सकते हैं। बता दें,  इस साल बोर्ड 10वीं कक्षा के नजीते घोषित कर चुका है, जिसके बाद से ही 12वीं कक्षा के छात्रों को अपने रिजल्ट का बेसब्री से इंतजार था, जोकि अब खत्म होने वाला है।  

इस साल इतने छात्रों ने दी थी परीक्षा

मामूल हो कि पश्चिम बंगाल बोर्ड हर साल मार्च से अप्रैल तक परीक्षाएं करवाता है। इस साल बोर्ड ने 12वीं की परीक्षाएं 27 मार्च से 11 अप्रैल तक आयोजित करवाई थी। इस परीक्षा में शामिल होने वाले छात्रों की संख्या करीब 8 लाख 26 हजार 29 थी। वहीं, पिछले साल 2017 में 12वीं परीक्षा का रिजल्ट 30 मई को ही जारी कर दिया गया था और 84.20 फीसदी छात्र पास हुए थे। हालांकि इस साल बोर्ड आठ दिन बाद रिजल्ट जारी कर रहा है, जिससे छात्र अपनी भविष्य में पढ़ाई की योजना बनाने को लेकर चिंतित थे।

WBBSE: ऐसे करें चेक करें 12वीं का रिजल्ट    1. सबसे पहले छात्र वेस्ट बंगाल बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट wbbse.org को लॉगइन करें। 

2. इसके बाद साइट के होमस्क्रीन पर रिजल्ट (West Bengal Board Class 12 Result/HS Result) के लिंक पर क्लिक करें।

3. यहां छात्र रोल नंबर, नाम, जन्मतिथि भरनी होगी। यह प्रक्रिया पूरी करने के बाद सब्मिट बटन पर क्लिक करें।

4. अब आपको रिजल्ट (WBCHSE HS Result 2018 / WBCHSE 12th Result 2018) कम्प्यूटर स्क्रीन पर दिखाई देगा। 

5. इसके बाद आप अपना रिजल्ट डाउनलोड कर भविष्य के लिए प्रिंट आउट ले सकते हैं। 

जानिए कब बना पश्चिम बंगाल बोर्ड?

पश्चिम बंगाल माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (डब्लूबीबीएसई) की स्थापना 1951 में हुई थी। वर्तमान में, पश्चिम बंगाल में 10,238 स्कूल हैं जो डब्ल्यूबीबीएसई से संबद्ध हैं। पश्चिम बंगाल सरकार ने 1975 में पश्चिम बंगाल उच्च माध्यमिक शिक्षा परिषद (डब्ल्यूबीसीएसई) की स्थापना की। डब्ल्यूबीसीएसई का प्रधान कार्यालय साल्ट लेक, बिहारनगर, कोलकाता में स्थित है और पश्चिम बंगाल में 4 क्षेत्रीय कार्यालय हैं।लोकमत न्यूज के लेटेस्ट यूट्यूब वीडियो और स्पेशल पैकेज के लिए यहाँ क्लिक कर के सब्सक्राइब करें!

टॅग्स :एग्जाम रिजल्ट्सडब्ल्यूबीबीएसई.ओआरजी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतUGC NET Result 2025: यूजीसी नेट दिसंबर परीक्षा का रिजल्ट आज, कैसे डाउनलोड होगा स्कोरकार्ड? जानें यहां

भारतJKBOSE Class 11th Result: जम्मू-कश्मीर बोर्ड के 11वीं के रिजल्ट जारी, यहां दिए लिंक से अभी चेक करें परिणाम

भारतजम्मू-कश्मीर शिक्षा बोर्ड रिजल्टः कक्षा 10वीं और 12वीं की वार्षिक परीक्षाओं में लड़कियों ने मारी बाजी, देखिए जिलेवार प्रतिशत

भारतCBSE Board 10th, 12th Result 2025: जारी हो गया 12वीं का रिजल्ट, लड़कियों ने मारी बाजी; यहां जानें फुल डिटेल

भारतउज्ज्वल भविष्य के द्वार खोलने वाला पहला पड़ाव

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर